{"_id":"62a716be428bb25cff51e9e8","slug":"un-rights-chief-declines-second-term-after-criticism-over-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"Michelle Bachelet: चीन पर आलोचना के बाद संयुक्त राष्ट्र की अधिकार प्रमुख ने दूसरा कार्यकाल ठुकराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Michelle Bachelet: चीन पर आलोचना के बाद संयुक्त राष्ट्र की अधिकार प्रमुख ने दूसरा कार्यकाल ठुकराया
Mon, 13 Jun 2022 04:21 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:21 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने चौंकाने वाली घोषणा की है। चीन पर आलोचना के बाद उन्होंने दूसरे चार से कार्यकाल को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
michelle bachelet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने सोमवार को संकेत दिया कि वह अगले चार साल का दूसरा कार्यकाल नहीं मांगेंगी। माना जा रहा है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से आलोचना के कारण बालेचेट यह चौंकाने वाली घोषणा की है। बाचेलेट ने चीन का दौरा किया था जिसकी अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों आलोचना की थी।
बाचेलेट ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार परिषद के नए सत्र में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह उनकी आखिरी टिप्पणी होगी।
अधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि चिली की पूर्व राष्ट्रपति बाचेलेट दूसरे चार साल के कार्यकाल की मांग नहीं करेंगी, उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिक प्रमुख को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ही चुनते हैं। बाचेलेट ने पिछले महीने ही चीन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बात की। हालांकि उन्होंने पश्चिमी शिनजियांग में अल्पसंख्यक मुस्लिमों के कथित मानवाधिकारों के हनन की आलोचना नहीं की थी। जिसके चलते अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने उनकी आलोचना की थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने हाल ही में बालेलेट का समर्थन किया था।