फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Report says that Groups associated with al Qaeda ISIS linked Group spreading conspiracy theories about Covid 19

UN की रिपोर्ट में खुलासा, कोरोना पर गलत जानकारियां फैला रहे हैं अलकायदा-ISIS से जुड़े समूह

Thu, 19 Nov 2020 01:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Nov 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
UN Report says that Groups associated with al Qaeda ISIS linked Group spreading conspiracy theories about Covid 19
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : social media

अलकायदा और आईएसआईएस से संबद्ध संगठन कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल 'साजिश की मनगढ़ंत कहानियां' (कॉन्सिपिरेसी थ्योरी) फैलाने में कर रहे हैं कि वायरस 'काफिरों को सजा दे' रहा है और यह पश्चिम पर 'खुदा का कहर' है। ये संगठन आतंकवादियों को इसका इस्तेमाल जैविक हथियार के रूप में करने के लिए भड़का रहे हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट का शीर्षक 'वायरस को लेकर गलत जानकारियों रोकना: कोविड-19 महामारी के दौरान आतंकवादियों, हिंसक चरमपंथियों और आपराधिक समूहों द्वारा सोशल मीडिया का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल' है और इसे 'संयुक्त राष्ट्र अंतरक्षेत्रीय अपराध एवं न्याय अनुसंधान संस्थान' (UNICRI) ने बुधवार को जारी किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, अपराधी और हिंसक चरमपंथी महामारी का इस्तेमाल नेटवर्क तैयार करने और सरकारों में लोगों के विश्वास को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं और वे वायरस को हथियार बनाने की बातें कर रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी, हिंसक अतिवादी और संगठित आपराधिक समूहों ने कोरोना वायरस को ले कर साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि, 'आईएसआईएस और अल-कायदा से जुड़े समूहों ने भी वायरस के संबंध में साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाईं और लोगों को बताया कि वायरस 'अल्लाह का सैनिक' है और यह काफिरों और वर्षों से मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाने वाले दुश्मनों को सजा दे रहा है। रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए बताया गया है कि आईएसआईएस और अलकायदा ने दावा किया कि 'वायरस पश्चिम पर टूटा खुदा का कहर' है।


वहीं अल-शबाब ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार 'देश पर हमला करने वाली' ईसाई (क्रुसेडर) ताकतें और उनके हिमायती काफिर देश कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल फतवा इंडेक्स ने कोविड-19 के संबंध में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े समूहों के संदेशों की पहचान की। इनमें गैर-अधिकारिक फतवा भी शामिल हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित आईएसआईएस सदस्यों से कहा गया था कि वे 'जैविक बम' की तरह काम करें और संगठन के दुश्मनों में जान-बूझकर इसका प्रसार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed