{"_id":"5f1e01fb3dfeb841f0367131","slug":"un-report-says-pakistani-terrorist-are-handling-the-command-of-many-terrorist-organizations-operating-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी संभाल रहे हैं भारत में सक्रिय कई आतंकी संगठनों की कमानः संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी संभाल रहे हैं भारत में सक्रिय कई आतंकी संगठनों की कमानः संयुक्त राष्ट्र
Mon, 27 Jul 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:52 AM IST
सार
- इनके नाम संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में शामिल नहीं
- यूएन की रिपोर्ट में दावा, पाकिस्तान में बढ़ रहे संगठन
- इसमें इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे संगठन शामिल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र की एक और रिपोर्ट से पाकिस्तान का नापाक चेहरा बेनकाब हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में आतंकवादी और आतंकी संगठन लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में सक्रिय ऐसे कई संगठनों की कमान पाकिस्तान के आतंकवादियों के हाथों में है। इसमें इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा जैसे संगठन शामिल हैं। कई आतंकी अब भी संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की विश्लेषणात्मक सपोर्ट और प्रतिबंधों की निगरानी टीम की रिपोर्ट में बताया गया कि अप्रैल और मई में अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने आईएसआईएल-के (इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लीवेंट- खुरासान) के सरगना असलम फारूकी उर्फ अब्दुल्ला ओरकजई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वह काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है, जिसमें 25 सिख मारे गए थे। ओरकजई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है। उसके साथ आईएसआईएल-के का पूर्व सरगना जियाउल-हक उर्फ अबू उमर भी गिरफ्तार किया गया था। वह भी पाकिस्तानी नागरिक है। दोनों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति की ओर से अब तक काली सूची में नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
एक्यूआईएस में 200 आतंकी
भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंड और कंधार प्रांत से संचालित होता है। अभी यह तालिबान के अंडर में काम करता है। इसका मौजूदा सरगना पाकिस्तानी आतंकवादी ओसामा महमूद है। वैश्विक आतंकियों की सूची में उसका भी नाम नहीं है। इस संगठन में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार और पाकिस्तान के 150 से 200 आतंकी हैं।
पाकिस्तान में छुपा है जवाहिरी
अफगानिस्तान में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की बीते दो साल से कमान संभाल रहा आमिर नूर वली मसूद भी पाकिस्तानी है। इसी महीने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है। मसूद के डिप्टी कारी अमजद और टीटीपी प्रवक्ता मोहम्मद खोरसानी अभी संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में नहीं हैं।
अलकायदा अफगानिस्तान के 12 प्रांतों में सक्रिय है और उसका मुखिया अल जवाहिरी अब भी पाकिस्तान में छुपा हुआ है। जवाहिरी का हक्कानी नेटवर्क से नजदीकी संबंध है।