फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN report says Iran may be in behind of missile attacks and weapons consignment on Saudi Arabia

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, सऊदी अरब पर मिसाइल हमलों और हथियारों की खेप के पीछे ईरान

Sun, 14 Jun 2020 01:35 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 14 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
UN report says Iran may be in behind of missile attacks and weapons consignment on Saudi Arabia
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media

विश्व निकाय ने स्पष्ट किया है कि उसे पूरा भरोसा है कि अमेरिका ने हथियारों की जो खेप जब्त की है उनमें कई का स्रोत ईरान है। साथ ही सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठान पर हुए हमले और वैश्विक हवाई अड्डे पर हुए हमले के पीछे भी ईरान का ही हाथ है। ये सारी जानकारी एक नई रिपोर्ट में बताई गई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि अमेरिका ने नवंबर 2019 और फरवरी 2020 में जिन वस्तुओं को जब्त किया, उनमें से कुछ मिलती-जुलती चीजें सऊदी अरब पर 2019 में हुए मिसाइल व ड्रोन हमलों के दौरान भी मिली थीं।
विज्ञापन


गुटेरस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका ने यमन के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से जो चीजें बरामद की हैं वे न केवल ईरान की हैं, बल्कि हो सकता है कि उन्हें 2015 के ईरान परमाणु समझौते के तहत परिषद के संकल्पों से इतर असंगत तरीके से भेजा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समझौते में ईरान को किसी प्रकार की एटमी, बैलेस्टिक मिसाइल सामग्री और हथियारों के लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगाया जाना शामिल है। परिषद के प्रस्तावों पर अमल के लिए 30 जून को होने वाली चर्चा में संभवत: अमेरिका ईरान के खिलाफ यूएन के हथियार प्रतिबंध अनिश्चित काल तक बढ़ाने की मांग करे।


ईरान ने खारिज की यूएन की रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट पर ईरान ने आपत्ति जताई है। यूएन में ईरान के मिशन ने कहा, ‘सऊदी अरब पर हमलों में हथियारों के इस्तेमाल या उनके कलपुर्जों के निर्यात में ईरान से संबंध तथा अमेरिका द्वारा कथित तौर पर जब्त किए गए हथियारों को ईरानी मूल का बताने संबंधी रिपोर्ट को हम सिरे से खारिज करते हैं।’ उसने कहा, ‘इस प्रकार की जटिल और संवेदनशील जांच की क्षमता, विशेषज्ञता और ज्ञान नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed