फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN President makes Indian Ambassador K Nagraj Naidu senior official in 76th UN General Assembly session

76वांं संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र: यूएन अध्यक्ष ने भारतीय राजदूत नागराज नायडू को बनाया वरिष्ठ अधिकारी

Fri, 11 Jun 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 02:43 AM IST
सार

  • कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ‘शेफ डी कैबिनेट’ एक वरिष्ठ नौकरशाह या अधिकारी होता है जो शीर्ष अधिकारी के सहायक या निजी सचिव के तौर पर काम करता है। शाहिद को सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले सत्र के अध्यक्ष के तौर पर सात जून को चुना गया था।

विज्ञापन
UN President makes Indian Ambassador K Nagraj Naidu senior official in 76th UN General Assembly session
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू - फोटो : Facebook

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है।

विज्ञापन


के. नागराज नायडू ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त
कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ‘शेफ डी कैबिनेट’ एक वरिष्ठ नौकरशाह या अधिकारी होता है जो शीर्ष अधिकारी के सहायक या निजी सचिव के तौर पर काम करता है। शाहिद को सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले सत्र के अध्यक्ष के तौर पर सात जून को चुना गया था। उन्हें 193 सदस्यीय महासभा में पड़े 191 मतों में से 143 मत मिले थे।
विज्ञापन


शाहिद ने ट्वीट किया, आज मैंने राजदूत थिलमीजा हुसैन को पीजीए का विशेष दूत और राजदूत नागराज नायडू कुमार को मेरा शेफ डी कैबिनेट नियुक्त किया है। हुसैन संयुक्त राष्ट्र में मालदीव की स्थायी प्रतिनिधि और अमेरिका में राजदूत हैं। नायडू ने शेफ डी कैबिनेट के तौर पर अपनी नियुक्ति को सौभाग्य की बात बताया और कहा कि वह नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed