फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN on Russia Ukraine Conflict PM Narendra Modi Kyiv Visit Peace initiative News in Hindi

PM Modi Ukraine Visit: 'युद्ध खत्म करने में मददगार होगा पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा', संयुक्त राष्ट्र का बयान

Fri, 23 Aug 2024 04:28 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Fri, 23 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है। 

विज्ञापन
UN on Russia Ukraine Conflict PM Narendra Modi Kyiv Visit Peace initiative News in Hindi
नरेंद्र मोदी, वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से बयान जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में मददगार होगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है और इस दौरान वह राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ, रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है।
विज्ञापन


भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए सहयोग को तैयार-पीएम मोदी
इससे पहले, पीएम मोदी ने पोलैंड में युद्ध का मैदान पर समाधान करने के बजाय संवाद की कूटनीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मित्र देशों के साथ हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, क्योंकि युद्ध के मैदान पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। मोदी ने वारसॉ में अपने पोलिश समकक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा पर दुनिया भर की नजरें
पीएम मोदी की यह यात्रा ऐतिहासिक है। भारत और यूक्रेन के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। रूस से जारी यूक्रेन के युद्ध के बीच पूरी दुनिया की नजरें पीएम के इस दौरे पर हैं।  इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा से युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पीएम के दौरे को लेकर कहा कि हमने कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को इस क्षेत्र की यात्रा करते देखा है (और) हमें उम्मीद है कि ये सभी यात्राएं हमें महासभा के प्रस्तावों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय अखंडता के अनुरूप संघर्ष के अंत के करीब ले जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed