फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN nuclear chief claims Iran is not actively enriching uranium, but movements have been nuclear sites observed

UN: 'ईरान में परमाणु भंडार स्थलों पर हलचल, यूरेनियम संवर्धन के सबूत नहीं', यूएन न्यूक्लियर चीफ का बड़ा बयान

Wed, 29 Oct 2025 10:41 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: लव गौर Updated Wed, 29 Oct 2025 10:41 PM IST
सार

Iran Nuclear Program: संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ईरान सक्रिय रूप से यूरेनियम संवर्धन नहीं कर रहा है, लेकिन एजेंसी ने हाल ही में देश के परमाणु स्थलों पर फिर से हलचल देखी है।

विज्ञापन
UN nuclear chief claims Iran is not actively enriching uranium, but movements have been nuclear sites observed
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच कई मुद्दों को लेकर तनातनी कई वर्षों से चली आ रही है। इस साल जून में उग्ररूप दिखाते हुए अमेरिका ने इस्राइल के समर्थन में आकर ईरान पर जमकर बमबारी भी की थी। यहां तक की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ईरान के परमाणु संयंत्रों के नष्ट होने का भी दावा किया था। अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रमुख ने दावा किया है कि ईरान सक्रिय रूप से यूरेनियम संवर्धन नहीं कर रहा है, लेकिन परमाणु ठिकानों पर हलचल देखी गई है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था का बड़ा दावा
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ईरान सक्रिय रूप से यूरेनियम संवर्धन नहीं कर रहा है, लेकिन एजेंसी ने हाल ही में देश के परमाणु स्थलों पर फिर से हलचल देखी है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि ईरानी परमाणु स्थलों तक पहुंचने में असमर्थ होने के बावजूद, निरीक्षकों ने उपग्रह के माध्यम से ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी है, जिससे यह संकेत मिले कि इस्लामी गणराज्य ने जून में इस्राइल के साथ 12 दिनों के युद्ध से पहले के स्तर से अधिक संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन बढ़ा दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी ईरान में 60 फीसदी संवर्धित परमाणु सामग्री
ग्रॉसी ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक साक्षात्कार में कहा, "हालांकि, 60 प्रतिशत संवर्धित परमाणु सामग्री अभी भी ईरान में है और यह उन बिंदुओं में से एक है, जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि हमें वहां वापस जाकर यह पुष्टि करनी होगी कि सामग्री वहां है और उसका किसी अन्य उपयोग में उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। यह बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है।"


ग्रॉसी ने कहा कि निरीक्षकों ने उन जगहों के आसपास हलचल देखी है, जहां भंडार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पहुंच के अभाव में IAEA को उपग्रह चित्रों पर निर्भर रहना पड़ा है, जो केवल कुछ ही जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed