{"_id":"6823ffc2ad8932a62904e5c8","slug":"un-humanitarian-chief-blasts-israel-for-deliberately-blocking-aid-to-gaza-news-in-hindi-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN Slams Israel: संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल को लगाई फटकार, जानबूझकर गाजा में मदद रोकने पर जमकर की आलोचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN Slams Israel: संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल को लगाई फटकार, जानबूझकर गाजा में मदद रोकने पर जमकर की आलोचना
Wed, 14 May 2025 07:58 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 07:58 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल की जमकर आलोचना की है, दरअसल, यूएन के मानवीय प्रमुख ने इस्राइल को जानबूझकर गाजा में मानवीय सहायता रोकने लताड़ लगाई है। मामले में डब्ल्यूएफपी के प्रमुख ने बताया कि इस्राइल, मिस्र और जॉर्डन में खाने का सामान भरा पड़ा है और यह गाजा से सिर्फ 40 किमी दूर है। इसके बावजूद गाजा के लोग भुखमरी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
यूएन मानवीय प्रमुख ने की इस्राइल की आलोचना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय अधिकारी टॉम फ्लेचर ने मंगलवार को इस्राइल पर गाजा में फलस्तीनियों को अमानवीय हालात में जीने को मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्राइल जानबूझकर और बिना शर्म के मानवीय मदद रोक रहा है, जिससे गाजा में अकाल जैसी स्थिति बन गई है।
गाजा में 10 हफ्तों से बंद है मानवीय मदद
टॉम फ्लेचर ने सुरक्षा परिषद को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 10 हफ्तों से इस्राइल ने गाजा में किसी भी तरह की मानवीय मदद जाने से रोक दिया है। उन्होंने इसे एक भयावह काम बताया और कहा कि अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र कार्रवाई करे ताकि नरसंहार रोका जा सके। उन्होंने कहा, 'कल्पना कीजिए कि हम अपनी अगली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे जब वे हमसे पूछेंगी कि हमने 21वीं सदी के इस अत्याचार को रोकने के लिए क्या किया?'
यह भी पढ़ें - US: टॉमी पिगॉट ने भारत-पाकिस्तान से सीधा संवाद करने की अपील की, संघर्ष विराम का स्वागत किया
विज्ञापन
इस्राइल ने सभी आरोपों से किया इनकार
इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने टॉम फ्लेचर के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वे किसी भी ऐसे मानवीय सिस्टम को स्वीकार नहीं करेंगे जो हमास जैसे आतंकी संगठन को फायदा पहुंचाए। इस्राइल का कहना है कि हमास ने उनके नागरिकों की हत्या की है और वे ऐसा कोई इंतजाम नहीं चाहते जिससे वह फिर से ताकतवर हो सके।
भुखमरी की कगार पर गाजा
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के गाजा प्रमुख, एंत्वान रेनेर, ने कहा कि गाजा की एक-चौथाई आबादी अकाल की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि गाजा के अंदर उनके गोदाम खाली हैं, और पहले जहां वे 10 लाख लोगों को खाना दे रहे थे, अब सिर्फ 2.5 लाख लोगों तक ही खाना पहुंच पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी, 'बहुत जल्द हम उस स्थिति पर पहुँच जाएंगे जहां लोगों को एक समय का खाना भी नहीं मिल पाएगा। हमें अभी कार्रवाई करनी होगी।'
यह भी पढ़ें - US: ट्रंप ने फिर रोकी हार्वर्ड की 450 मिलियन डॉलर की अनुदान राशि; यहूदियों के विरुद्ध भावनाएं भड़काने का आरोप
खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी
एक दिन पहले खाद्य सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने कहा कि अगर इस्राइल ने अपनी नाकाबंदी और सैन्य कार्रवाई बंद नहीं की, तो गाजा में निश्चित रूप से अकाल फैल जाएगा। उनके अनुसार करीब 5 लाख लोग भयंकर भुखमरी की स्थिति में हैं और 10 लाख अन्य बमुश्किल भोजन जुटा पा रहे हैं। वहीं, जनवरी 2024 में, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने आदेश दिया था कि इस्राइल गाजा में नरसंहार और तबाही रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। लेकिन हालात अब और भी खराब हो गए हैं।
नई अमेरिकी योजना पर सवाल
एक नई योजना सामने आई है जिसे अमेरिका समर्थित गाजा मानवीय फाउंडेशन की तरफ से तैयार किया गया है। यह इस्राइल की बनाई योजना जैसी है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई सहायता संगठनों ने इसका विरोध किया है। फ्लेचर ने इसे एक दिखावटी नाटक बताया और कहा कि यह सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है ताकि और ज्यादा हिंसा और विस्थापन हो सके। जब अमेरिका से पूछा गया कि क्या वह गाजा में मदद भेजने के समर्थन में है, तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मदद हमास के हाथ न लगे, बल्कि उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हम रचनात्मक समाधानों का समर्थन करते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि मदद जरूरतमंदों तक पहुंचे।'