{"_id":"6823adb9b98a447c9c0fc19f","slug":"us-deputy-spokesperson-tommy-pigott-called-for-direct-dialogue-between-india-and-pakistan-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टॉमी पिगॉट ने भारत-पाकिस्तान से सीधा संवाद करने की अपील की, संघर्ष विराम का स्वागत किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टॉमी पिगॉट ने भारत-पाकिस्तान से सीधा संवाद करने की अपील की, संघर्ष विराम का स्वागत किया
Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने हम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं। शांति का रास्ता चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ की सराहना करते हैं। हम दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
टॉमी पिगॉट, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विस्तार
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया। उन्होंने दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
टॉमी पिगॉट ने कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं। शांति का रास्ता चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ की सराहना करते हैं। जैसा की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उनका निर्णय शक्ति, बुद्धिमत्ता और धैर्य को दर्शाता है। हम दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने का आग्रह करते हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MEA: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को घोषित किया 'अवांछित', 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब
टॉमी पिगॉट से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के साथ वार्ता के दौरान अमेरिका को कोई आश्वासन या प्रतिबद्धता मिली है कि क्या पाकिस्तान अपने आतंकवादी ढांचे को नष्ट करेगा या देश में आतंकवादी समूहों को अब और समर्थन नहीं देगा। इस पर पिगॉट ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम इस सप्ताहांत भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम का स्वागत करते हैं। हम दोनों प्रधानमंत्रियों की शांति का मार्ग चुनने के लिए सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों के बीच सीधे संवाद को भी प्रोत्साहित करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल
पहलगाम हमले के बाद आमने-सामने आए दोनों देश
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने हाल में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस मिशन के तहत पाकिस्तान में सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई आतंकी और सैन्य अड्डों को ध्वस्त किया। यही नहीं, भारत की सैन्य कार्रवाई को पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली भी नहीं रोक पाई और उसे नष्ट किया गया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन