फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN honors Indian peacekeeper Yuvraj Singh posthumously

संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय शांतिरक्षक युवराज सिंह को मरणोपरांत किया सम्मानित

Sun, 09 May 2021 08:30 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Amit Mandal Updated Sun, 09 May 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
UN honors Indian peacekeeper Yuvraj Singh posthumously
संयुक्त राष्ट्र

अपने कर्तव्य को निभाते हुए जान गंवाने वाले एक भारतीय शांतिरक्षक को बृहस्पतिवार को यहां सम्मानित किया गया। इस समारोह में पिछले साल जान गंवाने वाले संयुक्त राष्ट्र के 300 से अधिक कर्मियों को सम्मानित किया गया। एक साल में जान गंवाने वाले संयुक्त राष्ट्र के ये सर्वाधिक कर्मी हैं।

विज्ञापन


कोरपोरल युवराज सिंह एक जनवरी से 31 दिसंबर 2020 के बीच ड्यूटी में रहते हुए और कोविड-19 तथा संबंधित परिस्थितियों के कारण जान गंवाने वाले 336 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों में से एक थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इन कर्मियों को सम्मानित करने वाली वार्षिक स्मारक सेवा की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र वार्षिक स्मारक सेवा 2021 में भारतीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक कोरपोरल युवराज सिंह को सम्मानित किया जिनकी 2020 में ड्यूटी में रहते हुए मौत हो गई थी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम उनके साहस और योगदान की सराहना करते हैं, दिल से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। 

गुतारेस ने कहा कि 2020 ऐसा साल रहा जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में अब तक नहीं देखा गया जब दुनिया ने एक बेरहम महामारी का सामना किया जो अब भी कहर बरपा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed