फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN General Secretary Antonio Guterres said Corona the biggest crisis all countries should come together forgetting their political game

यूएन के महासचिव ने कहा - कोरोना दूसरे विश्वयुद्ध के बाद मानव समुदाय पर सबसे बड़ा खतरा

Wed, 01 Apr 2020 12:59 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 01 Apr 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
UN General Secretary Antonio Guterres said Corona the biggest crisis all countries should come together forgetting their political game
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस महामारी पर चिंता जताई है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को कहा कि यह महामारी दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। हम सभी को कोरोना से मजबूती से निपटने की जरूरत है।

विज्ञापन


यूएन की रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से दुनिया में हर किसी को खतरा है। अर्थव्यवस्था इसके कारण प्रभावित हो रही है जिससे मंदी आएगी। जिसकी वजह से अस्थिरता, अशांति और संघर्ष बढ़ रहा है। हम सभी को इससे निपटना है और यह तभी संभव हो पाएगा, जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएंगे। सभी को समझना होगा कि इस महामारी से मानवता को खतरा है। 
विज्ञापन


गुटेरेस ने कहा कि वे कोरोना को लेकर दुनिया के नेताओं के संपर्क में है। पूरी दुनिया एक साथ इस बीमारी की चपेट में हैं। इससे निपटने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा। समस्या यह भी है कि इससे बाहर आने का व्यावहारिक तरीका क्या होगा। उन्होंने कहा कि हालिया इतिहास में ऐसा भयानक संकट नहीं पैदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है, हालांकि हम धीरे-धीरे सही दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से लोगों को बचाने के लिए हमें और भी बहुत कुछ करना होगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि विकसित देशों को विकासशील देशों की मदद करने जरूरत है।


अगर ऐसा नहीं हुआ तो कोरोना दुनिया के दक्षिणी हिस्से में तेजी से फैलेगा और लाखों लोगों की मौत इसके चपेट में आने से होगी। जिन स्थानों पर इसे रोक दिया गया है, वहां संक्रमण दोबारा उबर सकता है। उन्होंने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए जांच, मामलों की ट्रेसिंग, क्वारंटीन और इलाज की क्षमताएं बढ़ानी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed