फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un general assembly president miroslav lajcak appricated indian sunita kashyap

यूएन महासभा अध्यक्ष ने की इस भारतीय महिला उद्यमी की तारीफ

Wed, 14 Mar 2018 10:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
un general assembly president miroslav lajcak appricated indian sunita kashyap

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष मिरास्लोव लाजेक ने देश में महिला किसानों की मदद करने के लिए भारतीय महिला उद्यमी सुनीता कश्यप के प्रयासों की सराहना की है। सुनीता उत्तराखंड के रानीखेत, अल्मोड़ा में महिलाओं की मदद कर रही हैं। लैंगिक समानता और महिला अधिकार विषय पर वैश्विक संगठन को संबोधित करते हुए मिरास्लोव ने भारतीय महिला उद्यमी सुनीता का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को कहा, ‘ग्रामीण महिलाएं नवोन्मेष और नए विचारों का बड़ा स्रोत हैं। इसके लिए सुनीता कश्यप का नाम ले सकते हैं। उनके संगठन उमंग ने भारत में 3000 ग्रामीण महिलाओं को अपनी फसल उगाने और बेचने में सहयोग किया।’ यूएन महिला वेबसाइट पर सुनीता की प्रोफाइल के अनुसार वह महिला उमंग उत्पादक कंपनी (उमंग) की संस्थापक है। यह संगठन उत्तराखंड के अल्मोड़ा और रानीखेत में ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित होता है। 
विज्ञापन


महिला किसानों और उत्पादकों के स्थानीय स्तर पर स्वामित्व वाला संगठन उमंग बुने हुए कपड़े, ऑर्गेनिक जैम और जैली बेचता है। इसके अतिरिक्त उमंग अपने सदस्यों को लघु ऋण भी उपलब्ध कराता है। इस ऋण का प्रयोग परिवार के सदस्यों की पढ़ाई, पशुओं की देखभाल और अन्य घरेलू कार्यों के लिए किया जाता है। मिरास्लोव ने नैरोबी की युवा महिला मरियम्मा मामेन का भी उदाहरण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed