फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN: Fair and Transparent Global Trade System is the Engine of Growth says Indian MP Gaddam Vamsi Krishna

UN: 'निष्पक्ष और पारदर्शी वैश्विक व्यापार प्रणाली ही विकास का इंजन'; भारतीय सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम बोले

Fri, 10 Oct 2025 12:11 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 10 Oct 2025 12:11 AM IST
सार

UN: कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम ने संयुक्त राष्ट्र की दूसरी समिति में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि विकासशील देशों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक व्यापार प्रणाली निष्पक्ष, पारदर्शी और नियम-आधारित होनी चाहिए। 

विज्ञापन
UN: Fair and Transparent Global Trade System is the Engine of Growth says Indian MP Gaddam Vamsi Krishna
Gaddam Vamsi Krishna - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति में भारत की ओर से मैक्रोइकोनॉमिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सम्मेलनों के नतीजों पर देश का वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार एक नियम आधारित, निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी व्यवस्था पर आधारित होना चाहिए, जिससे विकासशील देशों को समान अवसर मिल सकें।

विज्ञापन


'भारत निष्पक्ष, पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार प्रणाली का करता है समर्थन'
वामसी कृष्णा गद्दाम ने कहा कि भारत एक ऐसे बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करता है जो विश्व व्यापार संगठन के अंतर्गत निष्पक्ष, पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण हो। व्यापार को समावेशी विकास का इंजन बनना चाहिए, जो वस्तु-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करे और विकासशील देशों को वैश्विक वैल्यू चेन में समान भागीदारी का अवसर दे। उन्होंने चिंता जताई कि डब्ल्यूटीओ के अपीलीय निकाय में नए सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में जारी गतिरोध ने विवाद निपटान प्रणाली को कमजोर कर दिया है। इससे न केवल संगठन की साख पर असर पड़ा है बल्कि सदस्य देशों के अधिकारों और दायित्वों पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम ने आगे कहा कि भारत हमेशा से विकास के लिए साझेदारी के सिद्धांत में विश्वास रखता है और वैश्विक आर्थिक ढांचे को इस तरह से तैयार करने की वकालत करता है, जिससे हर देश को समान अवसर मिल सके। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से भी अपील की कि वे विकासशील और गरीब देशों के लिए अधिक पारदर्शी व सहायक नीतियां बनाएं, ताकि वैश्विक आर्थिक असमानता को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed