{"_id":"5c0afc51bdec224168292400","slug":"un-committee-seeks-response-from-india-to-india-on-dubai-princesses-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई की राजकुमारी के अपहरण पर यूएन की समिति ने मांगा भारत से जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई की राजकुमारी के अपहरण पर यूएन की समिति ने मांगा भारत से जवाब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
latifa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की जबरन लापता किए गए लोगों के लिए बनाई गई समिति ने दुबई की राजकुमारी के कथित अपहरण को लेकर पत्र लिखते हुए भारत से जवाब तलब किया है। दुबई के शासक व यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा लतीफा मार्च में अमेरिकी झंडे वाली एक नौका में सवार होकर दुबई से फरार हो गई थी और गोवा के करीब भारतीय समुद्री सीमा में उनका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
लतीफा को शिकायत थी कि उसके पिता उसे बंदी बनाकर रख रहे हैं। वह मार्च में 30 अन्य बच्चों के साथ भाग निकली थी। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समुद्र में पहुंचने पर लतीफा की नौका को भारतीय सेना और यूएई की सेना ने मिलकर रोका था और उसे जबरन अपने साथ ले गए थे।
इसके बाद से ही लतीफा लापता है। हालांकि दुबई सरकार ने मीडिया में यह मामला उठने के बाद बयान जारी किया है, जिसमें लतीफा को अपने परिवार के साथ मौजूद बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र में जबरन लोगों के लापता होने के मामले की निगरानी करने वाली मानवाधिकार परिषद के कार्यकारी समूह ने इस बारे में भारत सरकार के साथ हो रही वार्ता को गोपनीय बताया है, लेकिन उसने इस संबंध में भारत को पत्र लिखे जाने की बात मानी है।