फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un appeals that Armenia and Azerbaijan should stop war Immediately

सुरक्षा परिषद ने कहा, तुरंत युद्ध रोकें आर्मेनिया और अजरबैजान

Thu, 01 Oct 2020 12:37 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
un appeals that Armenia and Azerbaijan should stop war Immediately
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई - फोटो : PTI

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी हिंसक युद्ध को तत्काल प्रभाव से रोकने और बिना किसी पूर्व शर्त के दोबारा वार्ता शुरू करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र के इस सबसे शक्तिशाली निकाय ने बल प्रयोग की जोरदार निंदा की और महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि दोनों देश बिना किसी देरी के तनाव दूर कर वार्ता की टेबल पर बैठें।

विज्ञापन


दोनों पड़ोसियों ने नागोरनो और काराबाख क्षेत्र को लेकर जबरदस्त संघर्ष में झौंक दिया है। सुरक्षा परिषद ने यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन की केंद्रीय भूमिका के लिए पूरा समर्थन जताया। यह संगठन शांतिवार्ता में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन



संयुक्त राष्ट्र में नाइजर के राजदूत अबदोउ अबारी ने कहा कि दोनों देश तुरंत शांति प्रक्रिया में शामिल हों। इससे पहले नागोरनो-काराबख क्षेत्र में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शुरू हुए हिंसक संघर्ष पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएनएससी के सदस्यों ने नागोरनो-काराबाख क्षेत्र में दोनों देशों की तरफ से बड़े पैमाने पर कार्रवाई को लेकर चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने भी युद्धविराम लागू करने का समर्थन किया।

दोनों देशों में मॉर्शल लॉ
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशनयिन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अजरबैजान ने अर्तसख पर मिसाइल से हमला करके रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचाया है। आर्मेनिया ने जवाबी कारवाई करते हुए अजरबैजान के 2 हेलीकॉप्टर, 3 यूएवी और 2 टैंकों को मार गिराया है।

इसके बाद आर्मेनियाई प्रधानमंत्री ने देश में मॉर्शल लॉ लागू कर दिया है। अजरबैजान ने भी देश में आंशिक मॉर्शल लॉ लागू कर दिया है।

संघर्ष में हजारों की मौत-घायल होने का दावा
अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि नागोरनो-काराबाख में जारी संघर्ष में 2,300 से अधिक आर्मेनियाई सैनिक मारे गए और घायल हो गए हैं।

दावे में कहा गया है कि 27 सितंबर से अब तक करीब 130 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहन, 200 से ज्यादा तोपखाने, मिसाइल और मोर्टार लांचर को कार्रवाई में लाए गए हैं।


विवाद का कारण
आर्मेनिया और अजरबैजान दोनों ही देश पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा थे। लेकिन सोवियत संघ के टूटने के बाद दोनों देश स्वतंत्र हो गए। अलग होने के बाद दोनों देशों के बीच नागोर्नो-काराबख इलाके को लेकर विवाद हो गया। दोनों देश इस पर अपना अधिकार जताते हैं। वैश्विक कानूनों के तहत इस 4,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अजरबैजान का बताया जा चुका है, लेकिन यहां आर्मेनियाई मूल की आबादी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed