फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN: America-Russia conflict decided in the United Nations, nuclear arms race in space will become an issue, di

UN: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

Wed, 24 Apr 2024 09:07 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 24 Apr 2024 09:07 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह एक एंटी सैटेलाइट परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। जिसे रूस के रक्षामंत्री ने नकार दिया। 

विज्ञापन
UN: America-Russia conflict decided in the United Nations, nuclear arms race in space will become an issue, di
बाइडेन और पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह एक एंटी सैटेलाइट परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। जिसे रूस के रक्षामंत्री ने नकार दिया। आज होने वाली सभा में इस विषय पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और रूस आमने-सामने हो सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को रूस और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होंगे। इसमें मतदान होगा, जो कि बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को रोकने के लिए देशों को सहमति का अमेरिका ने प्रस्ताव तैयार किया। कुछ समय पर अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह एंटी सैटेलाइट परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। हालांकि रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका के इस आरोप को सिरे से नकार दिया। 
विज्ञापन


वहीं कुछ राजनीतिज्ञों की मानें तो रूस इस प्रस्ताव को रोक सकता है। वहीं अमेरिका ने भी यह कदम मॉस्को पर अंतरिक्ष में एंटी-सैटेलाइट परमाणु हथियार विकसित करने के आरोप लगाने के बाद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड और जापान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत यामाजाकी काजुयुकी ने शुक्रवार को बयान दिया था कि वे छह सप्ताह से प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद के सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं। 

यह प्रस्ताव बाहरी अंतरिक्ष संधि का पालन करने के राज्यों के कर्त्तव्यों का पालन कराने के लिए तैयार कराया गया है। जिससे बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को रोकने के उद्देश्य में सक्रिय रूप से योगदान के लिए है।


1967 की अंतरिक्ष संधि
रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत कई देशों ने 1967 में बाहरी अंतरिक्ष संधि पर हस्ताक्षर किया था। इस संधि में पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में परमाणु हथियार या किसी अन्य प्रकार के सामूहिक विनाश के हथियार ले जाने वाली वस्तुओं को रखने से रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed