फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy calls Oval Office spat with Trump 'regrettable'

Ukraine-US Relations: जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बहस पर जताया अफसोस; कहा- अब सब ठीक करने का समय

Tue, 04 Mar 2025 10:33 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

Volodymyr Zelenskyy: अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जा रही सैन्य और अन्य सभी सहायता स्थगित किए जाने के एक दिन बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सुर नरम पड़ गए हैं। जेलेंस्की ने पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से हुई बहस के लिए भी खेद जताया।

विज्ञापन
Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy calls Oval Office spat with Trump 'regrettable'
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में हुई झड़प 'अफसोसजनक' थी, और "अब समय आ गया है कि हम सब कुछ ठीक कर लें। जेलेंस्की की यह टिप्पणी व्हाइट हाउस द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता पर रोक लगाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आई है।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से हुई बहस के लिए भी खेद जताया। उन्होंने कहा, शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह नहीं हुई, जैसी होनी चाहिए थी। यह अफसोस की बात है कि ऐसा इस तरह हुआ। यह चीजों को सही करने का समय है। हम चाहेंगे कि भविष्य में सहयोग और संचार रचनात्मक हो।
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि वह शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका देश जितनी जल्दी हो टिकाऊ शांति के लिए वार्ता की टेबल पर बैठना चाहता है। जेलेंस्की ने यह भी कहा, मैं और मेरी टीम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में काम करने के लिए हमेशा तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा, कोई भी लगातार चलने वाला युद्ध नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, हम युद्ध को समाप्त करने के लिए तेजी से काम करने के लिए तैयार हैं और इसका पहला चरण कैदियों की रिहाई और हवाई व समुद्री संघर्ष विराम हो सकता है बशर्ते रूस भी ऐसा ही करे। इसके तहत मिसाइलों, लंबी दूरी के ड्रोन, ऊर्जा और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर बम हमलों पर रोक लगाई जाए। हम अगले सभी चरणों में बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं और एक मजबूत अंतिम समझौते पर सहमत होने के लिए अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं। हम वास्तव में इस बात को महत्व देते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन को उसकी संप्रभुता और स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद करने के लिए कितना कुछ किया है। और हमें वह क्षण याद है जब चीजें बदल गईं जब राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को जेवलिन प्रदान किए। हम इसके लिए आभारी हैं।


खनिज समझौते पर कभी भी दस्तखत के लिए तैयार
जेलेंस्की ने अमेरिका से खनिज और सुरक्षा पर समझौते के संबंध में कहा कि यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं, और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह प्रभावी ढंग से काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed