फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war: Belarus could send troops to help Russia, US intelligence report

यूक्रेन जंग: बेलारूस भेज सकता है रूस की मदद के लिए सेना, अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट

Mon, 28 Feb 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Feb 2022 12:34 PM IST
सार

पूर्ववर्ती सोवियत संघ का सदस्य देश बेलारूस यूक्रेन पर हमले के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। अब तक उसने सीधे तौर पर जंग में भाग नहीं लिया है। वह रूसी सैनिकों की परोक्ष रूप से मदद कर रहा है। 

विज्ञापन
Ukraine war: Belarus could send troops to help Russia, US intelligence report
यूक्रेन में जारी जंग के दौरान सेना के जवान। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस की मदद के लिए पड़ोसी देश बेलारूस यूक्रेन में अपनी सेना भेज सकता है। सोमवार को एक शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पूर्ववर्ती सोवियत संघ का सदस्य देश बेलारूस यूक्रेन पर हमले के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। अब तक उसने सीधे तौर पर जंग में भाग नहीं लिया है। वह रूसी सैनिकों की परोक्ष रूप से मदद कर रहा है। बेलारूस रूस व यूक्रेन के बीच वार्ता का तटस्थ मददगार भी है। 
विज्ञापन


रूसी दल पहुंचा गोमेल, यूक्रेन के दल का इंतजार
उधर, वार्ता के लिए एक रूसी प्रतिनिधिमंडल आज सुबह गोमेल शहर पहुंच गया और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा कर रहा है। यूक्रेन रविवार को रूस के साथ वार्ता करने पर सहमत हुआ। अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा यूक्रेन जंग के  आकलन करने के लिए तैनात दल से जुड़े इस अज्ञात अधिकारी ने कहा कि बेलारूस द्वारा सेना भेजने का निर्णय इस वार्ता के नतीजों पर ही निर्भर करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रूस ने बातचीत से पहले हमलों की रफ्तार धीमी कर दी है। यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी-7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। 

यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। छात्रों से कहा गया है कि, सुरक्षित निकासी के लिए विशेष ट्रेनें तैयार की गई हैं। इनके माध्यम से सभी छात्रा यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में शरण ले लें, जिससे उनकी निकासी की व्यवस्था की जा सके। दरअसल, यूक्रेन के पश्चिमी शहर रूसी आक्रमण से प्रभावित नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed