फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine tension: Joe Biden warns on new sanctions, Vladimir Putin also said the consequences will be serious

यूक्रेन तनाव : बाइडन ने नए प्रतिबंध पर चेताया, पुतिन भी बोले- गंभीर होंगे परिणाम

Sat, 01 Jan 2022 01:33 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, विलमिंगटन।
एजेंसी, विलमिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 01 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ukraine tension: Joe Biden warns on new sanctions, Vladimir Putin also said the consequences will be serious
हाथ मिलाते जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : PTI

यूक्रेन को लेकर जारी विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बार फिर फोन पर सीधी वार्ता हुई। बातचीत में बाइडन ने पुतिन को आगाह किया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर और सैन्य कार्रवाई की तो अमेरिका उस पर प्रतिबंध लगा सकता है। इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका का ऐसा कोई भी कदम दोनों देशों के संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर सकता है।

विज्ञापन


यूक्रेन के पास रूस की सेना के बढ़ते दखल पर दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक खुलकर बातचीत की। यूक्रेन के पास रूसी सेना के जुटने से बढ़े तनाव के बीच दोनों देशों में संकट गहरा गया है। इस बीच क्रेमलिन ने सीमा सुरक्षा गारंटी और हाइपरसोनिक मिसाइलों के परीक्षण पर जोर दिया है। ऐसे तनाव में दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि अमेरिका का क्षेत्र में अतिरिक्त प्रबंधन एक बड़ी गलती होगी जिसके नतीजे गंभीर होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पुतिन ने बाइडन से कहा कि यदि अमेरिका ने यहां आक्रामक हथियार तैनात किए तो रूस भी वैसी ही कार्रवाई करेगा। उधर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, बाइडन ने रूस से यूक्रेन तनाव घटाने का आग्रह कर स्पष्ट किया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो अमेरिका उसे निर्णायक जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने खुलकर नहीं दी जानकारी
बाइडन-पुतिन के बीच करीब 50 मिनट तक फोन पर चली बातचीत की जानकारी व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने खुलकर नहीं दी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां दोनों पक्ष सार्थक प्रगति कर सकते हैं। लेकिन ऐसे मतभेद भी हैं जिन्हें हल करना असंभव हो सकता है। इससे पहले बाइडन और पुतिन में सात दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस पर भी बातचीत हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत
बाइडन और पुतिन के बीच हुई बातचीत का संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत किया है। यूएन के सहयोगी प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन पर बढ़ते तनाव के बीच यह अच्छा कदम उठाया है। इसके बाद दोनों देशों के अफसरों में 9 व 10 जनवरी को वार्ता होगी। जिनेवा के बाद 12 जनवरी को रूस-नाटो परिषद की बैठक होगी और 13 को विएना में सुरक्षा व सहयोग संगठन वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed