फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine seized foreign cargo ship with illegal Ukrainian grain detained its captain

Ukraine: कीव ने जब्त किया विदेशी मालवाहक जहाज, हिरासत में कप्तान; यूक्रेनी अनाज के अवैध निर्यात का आरोप

Fri, 12 Jul 2024 10:18 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Fri, 12 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

जहाज को दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र से जब्त किया गया। जहाज ने क्रीमिया में रूसी काला सागर के नौ सैनिक केंद्र सेवस्तोपोल के जरिये कृषि उत्पादों का निर्यात किया। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसयूबी) ने बताया कि जहाज के कप्तान को यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया है। कैप्टन की पहचान दक्षिण काकेशस के एक पूर्व सोवियत देश अजरबैजान के नागरिक के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Ukraine seized foreign cargo ship with illegal Ukrainian grain detained its captain
मालवाहक जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन के रेनी बंदरगाह पर कीव ने गुरुवार को एक विदेशी मालवाहक जहाज उस्को एमएफयू को पकड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक जहाज से क्रीमिया प्रायद्वीप से यूक्रेन के अनाज का अवैध रूप से निर्यात किया जा रहा था। जहाज के कप्तान को हिरासत में लिया गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद साल 2022 से यूक्रेन ने मास्को पर उसके क्षेत्र की कृषि भूमि से अवैध रूप से अनाज की कटाई करने और दूसरे देशों में भेजने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


यू्क्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय के मुताबिक जहाज को दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र से जब्त किया गया। जहाज ने क्रीमिया में रूसी काला सागर के नौ सैनिक केंद्र सेवस्तोपोल के जरिये कृषि उत्पादों का निर्यात किया। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसयूबी) ने बताया कि जहाज के कप्तान को यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया है। कैप्टन की पहचान दक्षिण काकेशस के एक पूर्व सोवियत देश अजरबैजान के नागरिक के रूप में की गई है। एसयूबी ने कहा कि कैप्टन पर लगे आरोप में पांच साल तक की सजा हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि जहाज में ले जाया जा रहा अनाज दक्षिणी यूक्रेन से लूटा गया था। 
विज्ञापन


जहाज पर लगा था कैमरून का झंडा
अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर कैमरून का झंडा लगा था। जहाज नवंबर 2023 में सेवस्तोपोल में रुका और तुर्किये की एक कंपनी के लिए तीन हजार टन से अधिक कृषि उत्पादों को लोड किया। अवैध गतिविधि को छिपाने के लिए सेवस्तोपोल बंदरगाह में प्रवेश से पहले जहाज के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को बंद कर दिया गया था। यह भी बताया गया कि जहाज मई में दूसरी बार सेवस्तोपोल लौटा और यूक्रेनी अनाज को ले जा रहा था। इसे रेनी के यूक्रेनी बंदरगाह पर जब्त किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों को जहाज पर सेवस्तोपाल के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए दस्तावेज मिले। साथ ही जहाज पर 12 अन्य विदेशी चालक दल के सदस्य भी मिले। इनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे देशों को दिया बड़ा संकेत

फ्रेंको रूसी वेधशाला के उपनिदेशक इगोर डेलानो ने बताया कि पहली बार यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय ध्वज लगे जहाज को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से साफ है कि यूक्रेन ने उन तीसरे देशों को संकेत दिया है जो चुप्पी के साथ रूस का समर्थन कर रहे हैं और अवैध रूप से यूक्रेन से चोरी अनाज का लाभ उठा रहे हैं। क्रीमिया प्रायद्वीप को लेकर काम कर रहे यूक्रेन के एक अधिकारी इगोर पोनोचोवनी ने भी कहा कि जहाज को जब्त करने की कार्रवाई रूस को प्रतिबंध से बचाने में मदद करने वाले देशों के लिए बड़ा संकेत है। वहीं यूक्रेन के दक्षिणी खेरसान क्षेत्र के प्रमुख ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन में कई हेक्टेयर कृषि भूमि में आग लगा दी। साथ ही अनाज भंडारण केंद्र पर भी हमला किया। साथ ही आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन यंत्रों पर भी ड्रोन से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed