Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता
अमेरिका यूक्रेन के बीच सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही शांति वार्ता युद्धविराम के निष्कर्ष पर पहुंची है। यूक्रेन ने युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। बदले में अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन ने मंगलवार को अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया। अमेरिकी प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन का सामान्य यु्द्धविराम करेगा। इसके बदले में, अमेरिका ने सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है।
सऊदी अरब में हुई शांति वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष यूक्रेनी खनिजों पर जल्द से जल्द एक समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सऊदी में अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत; रूस से सीमित युद्धविराम के प्रस्ताव समेत इन मसलों पर मंथन
युद्धविराम पर ट्रंप का बयान
संयुक्त बयान में कहा गया, 'यूक्रेन ने तुरंत, अस्थायी 30-दिन का युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई है, जिसे पार्टियों के बीच सहमति से बढ़ाया जा सकता है, और यह रूस की मंजूरी पर निर्भर करेगा।' यूक्रेन के सहमत होने के बाद ट्रंप ने कहा, 'यूक्रेन युद्ध विराम पर अभी कुछ समय पहले ही सहमत हुआ है। अब नजरें रूस पर हैं, उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमत होंगे... शहरों में लोग मारे जा रहे हैं और शहरों में विस्फोट हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए... यह पूर्ण युद्ध विराम है। यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा... युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।'
#WATCH | US President Donald Trump says, " Ukraine ceasefire, just agreed to it a little while ago. Now we have to go to Russia, and hopefully, President (Vladimir) Putin will also agree to it...People are being killed in the cities as things explode throughout the cities. We… pic.twitter.com/689kgW5EdY
— ANI (@ANI) March 11, 2025
शांति स्थापित करने के लिए रूस का सहयोग जरूरी
बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका रूस को यह संदेश देगा कि शांति स्थापित करने के लिए रूस का सहयोग जरूरी है। अमेरिका तुरंत खुफिया जानकारी साझा करने पर लगी रोक हटाएगा और यूक्रेन को सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें: यूएस से बात करने जेलेंस्की पहुंचे सऊदी; ट्रंप से बहस के बाद रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की कवायद
ट्रंप ने जेलेंस्की से बहस के बाद रोकी थी सहायता
बता दें कि बीती 28 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में तनावपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच युद्धविराम को लेकर बहस भी हुई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी थी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.