फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia War Protest In Russia demonstrations against Putin in 21 cities more than 559 detained

यूक्रेन संकट: युद्ध के खिलाफ रूस में विरोध तेज, 21 शहरों में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, 559 से अधिक हिरासत में

Sun, 06 Mar 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 10:24 PM IST
सार

रूस की जेल में बंद एलेक्सी नवलनी 24 फरवरी को रूसी सेना के द्वारा यूक्रेन पर हमले का विरोध किया था और रूसी जनता के साथ ही पूरी दुनिया से इसके विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
Ukraine Russia War Protest In Russia demonstrations against Putin in 21 cities more than 559 detained
यूक्रेन में रूस की तबाही - फोटो : twitter/KyivPost

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले की कार्रवाई का अपने ही देश में भी विरोध तेज हो गया है। रूस के 21 शहरों रविवार को प्रदर्शन के दौरान 21 शहरों में 559 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। ओवीडी-इंफो प्रदर्शन  निगरानी समूह के मुताबिक पोर्ट सिटी व्लादिवोस्तोक और साइबेरिया शहर इरकुत्स्क में भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो फुटेज में अन्य जगहों पर भी लोग प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इससे जुड़ी खबर को प्रकाशित किया है, मगर उसकी पुष्टि नहीं की है। उसके अनुसार वह इस पर व्लादिवोस्तोक और इरकुत्स्क के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने में सफल नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


इस बीच ऐसी खबरें हैं कि रूस के गृह मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि रूस की जनता को युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से रोका जाएगा। यही नहीं, प्रदर्शन आयोजित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  होगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूस के पूर्वी शहर खाबरोवस्क के एक चौराहे पर प्रदर्शनकारी को चिल्लाते हुए दिखाया गया है-  युद्ध के लिए आप कैसे शर्मिंदा नहीं हैं। उसके बाद उसे दो पुलिसकर्मी पकड़ कर ले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने खाबरोवस्क में प्रदर्शन करने वाले समूहों से अपील की है कि वह किसी गैर स्वीकृत प्रदर्शनों में भाग न लें और अपने-अपने घरों को लौट जाएं। दरअसल, रूस की जेल में बंद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवलनी 24 फरवरी को रूसी सेना के द्वारा यूक्रेन पर हमले का विरोध किया था और रूसी जनता के साथ ही पूरी दुनिया से इसके विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। 

उन्होंने कहा था, यह युद्ध पुतिन का है और रूस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुतिन की वजह से अब रूस का मतलब कई लोगों के लिए युद्ध हो गया है। यह सही नहीं है, रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया है बल्कि पुतिन ने उस पर हमला किया है। उनके इस बयान के बाद से ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है।


कजाकिस्तान के अल्माटी में 2000 लोगों ने किया प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कजाकिस्तान के अल्माटी में करीब 2000 लोगों ने युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूक्रेन का झंडा लहराते हुए पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते देखे जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने स्मॉ़ल स्क्वायर पर लेनिन की प्रतिमा के आगे बैंगनी और पीले रंग के बैलून के साथ रैली निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed