फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine russia war president zelenskiy claim end of this year russia defeated volodimir putin

War: 'रूस को इस साल के अंत तक ही...', पुतिन की सेना को हराने को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा दावा, पढ़ें

Mon, 15 May 2023 09:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 May 2023 09:40 AM IST
सार

जेलेंस्की के दौरे पर जर्मनी की सरकार ने यूक्रेन को नई मदद का एलान किया है। जिसके तहत जर्मनी यूक्रेन को लीयोपार्ड बैटल टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, चार नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा। 

विज्ञापन
ukraine russia war president zelenskiy claim end of this year russia defeated volodimir putin
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अगर पश्चिमी देशों से मदद मिलती रही तो इस साल के अंत तक यूक्रेन, रूस को हरा सकता है। बता दें कि जेलेंस्की जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं, जहां उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की। जेलेंस्की ने जर्मनी की मदद के लिए शोल्ज को धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन


जर्मन चांसलर से जेलेंस्की ने की मुलाकात 
जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये बड़ा दावा किया। बता दें कि अमेरिका के बाद जर्मनी, यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा दानदाता है। जेलेंस्की के दौरे पर जर्मनी की सरकार ने यूक्रेन को नई मदद का एलान किया है। जिसके तहत जर्मनी यूक्रेन को लीयोपार्ड बैटल टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, चार नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूक्रेन की तरफ से हाल के दिनों में कई बार रूस के खिलाफ आक्रामक हमले की बात कही जा रही है, जब इसे लेकर जेलेंस्की से सवाल किया गया कि क्या यूक्रेन अब रूस पर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है? तो इसके जवाब में जेलेंस्की ने मजाकिया लहजे में कहा कि अभी इसके लिए उन्हें एक और विदेशी दौरा करना पड़ेगा। मतलब उन्होंने कहा कि अभी उन्हें और मदद की दरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाखमुत में यूक्रेनी सेना को मिल रही बढ़त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाखमुत इलाके में यूक्रेन के सैनिकों को बढ़त मिली है और यूक्रेनी सैनिकों ने बाखमुत में 10 मील आगे तक की दूरी पूरी कर ली है। इससे पहले जेलेंस्की ने रविवार को पेरिस का दौरा किया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुल मैक्रों से भी मुलाकात की। फ्रांस ने भी यूक्रेन को सैन्य मदद देने का एलान किया है। जिसके तहत यूक्रेन को फ्रांस से हल्के टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, सैनिकों का प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप के साथ संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और रूस पर इससे दबाव भी बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed