फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putins declaration of war: Ukraines army was asked to lay down arms, attempts to capture Kiev airport, Biden said - Russia is responsible for the war

पुतिन का एलान-ए-जंग: यूक्रेन की सेना को हथियार डालने के लिए कहा, अब सुरक्षा परिषद व अमेरिका के फैसले पर नजर

Thu, 24 Feb 2022 08:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Feb 2022 08:52 AM IST
सार

Putin announces military operation in Ukraine : पुतिन के इस आदेश से माना जा रहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो यूरोप में बड़ी जंग होकर रहेगी। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। 

विज्ञापन
Putins declaration of war: Ukraines army was asked to lay down arms, attempts to capture Kiev airport, Biden said - Russia is responsible for the war
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ एलान-ए-जंग कर दिया है। उन्होंने सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन की सेना को हथियार डालने और घर लौटने के लिए कहा है। पुतिन ने यह भी कहा कि यदि कोई दूसरा देश बीच में आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। कीव एयरपोर्ट पर कब्जे के प्रयास की भी खबर है। रूस के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जंग के लिए रूस जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन


पुतिन की चेतावनी-कोई दखल न दे, वरना इतिहास का सबसे बुरा अंजाम होगा
पुतिन ने पश्चिमी देशों व नाटो को भी परोक्ष रूप से धमकाते हुए कहा कि हमारे बीच में कोई दखल न दे और हमारे देश व हमारे लोगों को खतरा पैदा नहीं करे। उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसे दखल की दिशा में रूस का तत्काल जवाब मिलेगा और ऐसा अंजाम भोगना पड़ेगा, जो इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला होगा। पुतिन ने कहा कि वह सारे फैसले कर चुके हैं, चाहे जो अंजाम हो। 
विज्ञापन


उधर,अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि जंग व मौतों  के लिए रूस जिम्मेदार होगा। व्हाइट हाउस हालात पर नजर रखे हुए है। वह कल जी-7 देशों के नेताओं से बात करेंगे। पुतिन ने अमेरिका को भी दखल नहीं देने की धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि यह रूस के लिए जीवन और मौत का वक्त है। हमने रेड लाइन पार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन के एलान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की खबरें मिली हैं। रूस के टेलीविजन नेटवर्क आरटी ने खबर दी है कि समूचे यूक्रेन में धमाके हुए हैं। डोनबास प्रांत में सैन्य कार्रवाई जारी है।

 उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। अब देखना होगा कि पुतिन के आदेश पर यूक्रेन व उसके पश्चिमी मित्र देश क्या कदम उठाते हैं। यदि अमेरिका नीत नाटो की सेना इसे नहीं मानती है तो और वह मैदान में कूदती है तो यूरोप की सरजमीं पर बड़ी जंग का आगाज हो सकता है, जैसी कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी जनता के नाम अपने संदेश में आशंका जताई है। 


दुनिया पुतिन को रोके : यूक्रेन के विदेश मंत्री की गुहार
उधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने यूएन में कहा कि उनका देश अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed