फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine president zelensky seen on backfoot after trump anger release video message of gratitude

Ukraine: ट्रंप की फटकार के बाद बैकफुट पर जेलेंस्की, वीडियो संदेश में अमेरिकी मदद के लिए जताया आभार

Mon, 03 Mar 2025 09:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की पर अमेरिकी मदद के प्रति कृतज्ञ न होने का आरोप लगाया था। अब ऐसा लगता है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति बैकफुट पर आ गए हैं और उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अमेरिकी मदद के लिए आभार जताया है। 

विज्ञापन
ukraine president zelensky seen on backfoot after trump anger release video message of gratitude
लंदन शिखर वार्ता में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : पीटीआई / एपी

विस्तार

बीते हफ्ते अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई मुलाकात में खूब जुबानी जंग देखने को मिली थी। इससे दोनों देशों के रिश्ते में भी थोड़ी खटास महसूस की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की पर अमेरिकी मदद के प्रति कृतज्ञ न होने का आरोप लगाया था। जेलेंस्की भी काफी नाराज दिखाई दिए थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति बैकफुट पर आ गए हैं और अपने रुख में नरमी लाते हुए उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अमेरिकी मदद के लिए आभार जताया है। 
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका के प्रति जताया आभार
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 'हम अमेरिका की अहमियत समझते हैं और अमेरिका से हमें अब तक जो भी मदद मिली है, हम उसके लिए उनके आभारी हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब हमने कृतज्ञता जाहिर नहीं की है। यह कृतज्ञता हमारी आजादी के संरक्षण के लिए है। यूक्रेन का जुझारुपन, उस पर आधारित है, जो हमारे सहयोगियों ने हमारे लिए और खुद अपनी सुरक्षा के लिए किया है। हम अंतहीन युद्ध नहीं चाहते और हम भी शांति चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा गारंटी अहम है।'
विज्ञापन

 

यूरोपीय नेताओं ने दिखाई एकजुटता
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोप को भी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि 'इन दिनों यूरोप में यूक्रेन के प्रति समर्थन, एकजुटता और सहयोग करने की इच्छा दिख रही है। सभी शांति के लिए एकजुट हैं और ये पूरे यूरोप की सोच है।' गौरतलब है कि बीते हफ्ते ट्रंप के साथ मुलाकात में गरमा-गरमी होने के बाद जेलेंस्की लंदन पहुंचे थे। जहां रविवार को यूरोपीय देशों के नेताओं ने यूक्रेन के समर्थन में बैठक की। बैठक के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन की मदद बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान पोलैंड के पीएम ने तो यहां तक कह दिया कि यूरोप को रूस से रक्षा के लिए अमेरिका से गुहार लगाने की जरूरत नहीं है। यूरोपीय देशों ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने पर भी सहमति दी। 

हालांकि ये यूरोपीय देश भी और यूक्रेन भी जानते हैं कि उनके लिए अमेरिका को पूरी तरह से दरकिनार करना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि जहां वे एक तरफ एकजुटता दिखा रहे हैं, लेकिन साथ ही अमेरिका को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भी वीडियो संदेश जारी कर यही करने की कोशिश की है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed