फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine president Zelensky addressed Canadian Parliament said Russian aggression will end with our win

Canada: कनाडाई संसद को जेलेंस्की ने किया संबोधित, कहा- यूक्रेन की जीत के साथ खत्म होगी रूस की आक्रमकता

Sat, 23 Sep 2023 03:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2023 03:00 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा कि मास्को हमेशा की तरह यूक्रेन को नियंत्रित करने पर तुला है। इसके लिए वह नरसंहार पर उतारू हो गया है। हम सिर्फ सामान्य संघर्ष के लिए दुनिया से आह्वान नहीं करते बल्कि, लाखों लोगों की जान बचाने के लिए है।

विज्ञापन
Ukraine president Zelensky addressed Canadian Parliament said Russian aggression will end with our win
Volodymyr Zelenskyy - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की विदेशी दौरे पर हैं। इस दौरान वे कनाडा पहुंचे। यहां उन्होंने कनाडाई संसद को संबोधित किया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की जीत के साथ ही रूस की आक्रमकता समाप्त होगी। वहीं उन्होंने कीव का साथ देने के लिए कनाडा को धन्यवाद दिया। रूस के खिलाफ कनाडा के प्रतिबंध के लिए उन्होंने कनाडा का धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


40 वर्षों में बहुत कुछ बदला
यूक्रेन के राष्ट्रपित जेलेंस्की अपनी पत्नी महिला ओलेना जेलेंस्का के साथ कनाडाई संसद हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचे। यहां सांसदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रूसी आक्रमकता सिर्फ हमारी जीत के साथ ही खत्म होगा। मॉस्को को एक बार हमेशा के लिए हारना होगा। जेलेंस्की ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है। कनाडा की सैन्य सहायता के कारण अब तक हजारों लोगों की जान बच पाई है। रूस के खिलाफ कनाडा के प्रतिबंध को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सराहा है। यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए भी उन्होंने कनाडा का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


लाखों लोगों की जान बचाने के लिए हम आह्वान करते हैं
जेलेंस्की ने कहा कि मास्को हमेशा की तरह यूक्रेन को नियंत्रित करने पर तुला है। इसके लिए वह नरसंहार पर उतारू हो गया है। हम सिर्फ सामान्य संघर्ष के लिए दुनिया से आह्वान नहीं करते बल्कि, लाखों लोगों की जान बचाने के लिए है। यूक्रेन-कनाडा एक जैसे ही हैं। हम दोनों अपने संघर्ष के लिए लड़ रहे हैं। यूक्रेन युद्ध जीतेगा। जनता जीतेगी। क्रेमलिन हारेगा। न्याय जीतेगा। जेलेंस्की के भाषण के बाद कनाडाई सांसदों ने तालियां बजाईं। बता दें, कनाडाई संसद में यह जेलेंस्की का दूसरा संबोधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूडो का पुतिन ने किया समर्थन 
जेलेंस्की के संबोधन से पहले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने संसद में उम्मीद जताते हुए कहा कि यूक्रेन को लंबे समय तक सैन्य और वित्तीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। देश में जल्द अमन और शांति होगी। ट्रूडो ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि स्थाई शांति के लिए पुतिन का विरोध करना चाहिए। शांति के लिए पड़ोसी सेना का आकार देखे बिना सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। कनाडा यूक्रेन की शांति के लिए उसके साछ खड़ा है। जब तक आवश्यक होगा कनाडा सरकार यूक्रेन का समर्थन करेगी।


जो बाइडन से की थी मुलाकात
एक दिन पहले दौरान गुरुवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। गुरुवार दोपहर जेलेंस्की अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का व्हाइट हाउस पहुंचे थे। यहां जो बाइडन और जिल बाइडन ने उनका स्वागत किया। बाइडन-जेलेंस्की ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाई और रूस को बिना कहे संदेश दिया। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मेरे लिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed