फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Minister Emine Dzhaparova Urges India To Consider Kyiv G20 Participation

Ukraine-India: यूक्रेन की मंत्री का भारत से आग्रह, G20 में कीव को बुलाकर अपनी बात रखने का दें मौका

Wed, 12 Apr 2023 09:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 09:42 AM IST
सार

झापरोवा का कहना है कि यूक्रेन वास्तव में चाहता है कि भारत उसके करीब आए। इतिहास में हम अलग संबंध रखते थे, लेकिन अब यूक्रेन स्वतंत्रता प्राप्त कर रहा है।

विज्ञापन
Ukraine Minister Emine Dzhaparova Urges India To Consider Kyiv G20 Participation
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झपारोवा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

यूक्रेन के विदेश मामलों की उप मंत्री एमिन झापरोवा ने भारत को विश्वगुरू बताया और सुझाव दिया कि अगर भारत चाहे तो वह कैसे रूस-युक्रेन में चल रहे युद्ध में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। साथ ही उन्होंने कीव और नई दिल्ली के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया। 

विज्ञापन

झापरोवा का कहना है कि यूक्रेन वास्तव में चाहता है कि भारत उसके करीब आए। इतिहास में हम अलग संबंध रखते थे, लेकिन अब यूक्रेन स्वतंत्रता प्राप्त कर रहा है। वह खुद के पैरों पर खड़े होने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में एक थिंक टैंक में बात करते हुए यूक्रेन की मंत्री ने कहा कि यह रिश्ते को नए सिरे से शुरू करने का समय है। दोनों देशों के बीच बेहतर और गहरा रिश्ता बन सकता है।

विज्ञापन

बता दें, झापरोवा पिछले साल फरवरी में यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद भारत का दौरा करने वाली पहली अधिकारी हैं। 


भारत-यूक्रेन के संबंध बनने में लगेगा समय 

मंत्री ने कहा कि भारत बदलाव देख रहा है। यूक्रेन के साथ नए संबंध बनाने में कुछ समय लग सकता है। संबंध व्यावहारिक और संतुलित दृष्टिकोण पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपति का लगातार कहना है कि हम अपने हक के लिए लड़ाई करेंगे। लेकिन इसके लिए हम किसी और का नुकसान नहीं करेंगे। कई मायनों में भारत-यूक्रेन के बीच बहुत समानता है। यह सिर्फ शुरुआत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झापरोवा ने जी 20 को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। अगर वह चाहे तो यूक्रेन में चल रहे संकट को सबके सामने उठा सकता है। इसके लिए वह सितंबर में आयोजित होने वाले जी 20 में यूक्रेन के अधिकारियों को आमंत्रित कर सकता है। हमारे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को संबोधित करने में खुशी होगी।

पाकिस्तान के साथ पुराने संबंध

मंत्री ने कहा कि हमारी उम्मीदें बिल्कुल स्पष्ट हैं। हम मानते हैं कि अर्थव्यवस्था और भविष्य के बारे में चर्चा जरूरी है। यूक्रेन-रूस युद्ध के नतीजों के बारे में चर्चा के बिना दुनिया में आर्थिक स्थिति संभव नहीं है। आज भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत यूक्रेन को अपने एजेंडे में शामिल करके बात कहने का मौका दे सकता है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ यूक्रेन के संबंध भारत के हितों के खिलाफ निर्देशित नहीं हैं वाले तथ्य पर जोर देते हुए कहा कि इस्लामाबाद के साथ उनके देश के सैन्य संबंध 90 के दशक में शुरू हुए थे। यह अभी नया बना संबंध नहीं है और न भारत के खिलाफ जाने के लिए बनाया गया संबंध है। 

अजीत डोभाल के दौरे की उम्मीद

झापरोवा ने यह भी उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित भारतीय अधिकारी, जिन्होंने फरवरी में मास्को का दौरा किया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की, वे भी कीव का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अजीत डोभाल की यात्रा की उम्मीद करते हैं। हम एक युद्ध का सामना कर रहे हैं। हमें बचाव करना होगा। कभी-कभी आप कुछ करना चाहते हैं लेकिन नहीं कर सकते। मेरी यात्रा दोस्ती की निशानी है। संबंध और बेहतर करने के लिए पारस्परिकता की आवश्यकता है। हमें कीव में भारतीय अधिकारियों का स्वागत करने में खुशी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed