फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine making progress against russia in counter offensive attack says nato joe biden meet jens stoltenberg

Ukraine: नाटो चीफ बोले- जवाबी कार्रवाई में रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेन, बातचीत की मेज पर मिलेगा फायदा

Thu, 15 Jun 2023 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Jun 2023 03:00 PM IST
सार

स्टॉल्टेनबर्ग का अमेरिका  दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब नाटो के जनरल सेक्रेटरी का उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में समाप्त हो रहा है। स्टॉल्टेनबर्ग बीते नौ सालों से इस पद पर हैं और ऐसी चर्चा है कि उनका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
ukraine making progress against russia in counter offensive attack says nato joe biden meet jens stoltenberg
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपनी बहुप्रतिक्षित जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने अपने एक बयान में कहा है कि जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन रूस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।  स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो, यूक्रेन को अपनी मदद भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। स्टॉल्टेनबर्ग ने अमेरिका के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात भी की। 

विज्ञापन


'बातचीत की मेज पर मिलेगा फायदा'
राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने अमेरिका पहुंचे स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि 'हम जो यूक्रेन को मदद दे रहे हैं, वह अब युद्ध के मैदान में अंतर पैदा कर रही है। जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन, रूस के खिलाफ बढ़त बना रहा है। हालांकि अभी यह शुरुआत है लेकिन जल्द ही यूक्रेन ज्यादा जमीन को आजाद करा पाएगा और बातचीत की मेज पर जब रूस और यूक्रेन बैठेंगे तो यूक्रेन की स्थिति मजबूत रहेगी।'
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी जापोरिज्जिया मोर्चे पर अनुभवी रूसी टॉप जनरल की मौत हो गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप रूस की 35वीं संयुक्त शस्त्र सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल सर्गेई गोर्याचेव की मौत हो गई है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के हमले में कई शीर्ष जनरल मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस का जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलों से हमला, 11 की मौत, कई लोग घायल

जुलाई में होगा नाटो सम्मेलन
स्टॉल्टेनबर्ग का अमेरिका  दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब नाटो के जनरल सेक्रेटरी का उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में समाप्त हो रहा है। स्टॉल्टेनबर्ग बीते नौ सालों से इस पद पर हैं और ऐसी चर्चा है कि उनका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जुलाई के मध्य में लिथुआनिया में नाटो सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें स्टॉल्टेनबर्ग के कार्यकाल, यूक्रेन युद्ध और नाटो की एकजुटता को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed