{"_id":"67674ccb4b6f58437c093c23","slug":"ukraine-drone-attacks-in-russia-updates-kazan-city-residential-buildings-damage-casualties-news-in-hindi-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के कजान शहर पर किए ड्रोन हमले, आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त; उड़ानें रोकीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के कजान शहर पर किए ड्रोन हमले, आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त; उड़ानें रोकीं
Sun, 22 Dec 2024 04:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 04:48 AM IST
सार
तातारस्तान के गवर्नर रुस्तम मिन्निकानोव के अनुसार, आठ ड्रोनों ने शहर पर हमला किया। इनमें से छह ने आवासीय इमारतों को निशाना बनाया, एक ने एक औद्योगिक क्षेत्र को और एक को नदी के ऊपर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
यूक्रेन ने शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) रूस पर ड्रोन हमले किए। यह हमले रूस के अंदर 1,000 किलोमीटर से अधिक दूर तातारस्तान के कजान शहर में किए गए। यूक्रेनी ड्रोन हमलों से कजान शहर में आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
तातारस्तान के गवर्नर रुस्तम मिन्निकानोव के अनुसार, आठ ड्रोनों ने शहर पर हमला किया। इनमें से छह ने आवासीय इमारतों को निशाना बनाया, एक ने एक औद्योगिक क्षेत्र को और एक को नदी के ऊपर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
कजान के हवाई अड्डे की उड़ानें रोकी गईं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो स्थानीय समाचार चैनल पर प्रसारित की गई, जिसमें एक ड्रोन को ऊंची इमारत के ऊपर उड़ते हुए देखा गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, हमले को देखते हुए कजान के हवाई अड्डे की उड़ानें रोक दी गईं, और शहर में शनिवार-रविवार को सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र के एक शहर पर अमेरिका द्वारा दी गई मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें एक बच्चे सहित छह लोग मारे गए थे। हालांकि, यूक्रेन ने अपनी सुरक्षा नीति के अनुरूप इस हमले को स्वीकार नहीं किया था।
रूस ने यूक्रेन में भेजे 113 ड्रोन, 57 को मार गिराया
वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने शनिवार रात को यूक्रेन में 113 ड्रोन भेजे, जिनमें से 57 को मार गिराया गया। अन्य 56 ड्रोन का पता नहीं चला। वह संभवत: इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम हो गए थे।
रूस ने यूक्रेन के खार्किव और जापोरिजिया शहर में किए ड्रोन हमले
यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि क्षेत्रीय राजधानी खार्किव पर शुक्रवार रात को हुए ड्रोन हमलों में आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा, जापोरिजिया शहर पर भी शुक्रवार रात को ड्रोन हमले हुए। क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि शहर में ड्रोन का मलबा गिरने से एक नौ मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए।
रूसी सेना ने यूक्रेन के कोस्टिएंटिनोपोलस्के गांव पर किया नियंत्रण
इस बीच, रूस की सेना पूर्वी यूक्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क प्रांत के कोस्टिएंटिनोपोलस्के गांव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जो घिरे शहर कुराखोव के करीब है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन