{"_id":"62fed97cb21da11869622976","slug":"ukraine-crisis-un-chief-arrived-to-find-solution-saw-devastation-of-lviv-discussed-with-president-zelensky","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis : यूक्रेन संकट का हल खोजने पहुंचे यूएन प्रमुख, लवीव की तबाही देखी और जेंलेस्की से की चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Crisis : यूक्रेन संकट का हल खोजने पहुंचे यूएन प्रमुख, लवीव की तबाही देखी और जेंलेस्की से की चर्चा
Fri, 19 Aug 2022 05:59 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Aug 2022 05:59 AM IST
सार
Ukraine Crisis : संयुक्त राष्ट्र महासचिव, इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए ) और सुरक्षा परिषद ने जपोरिझिया स्थित परमाणु संयंत्र के आपसास के इलाके से दोनों देशों से सेना हटाने की अपील की। इसके बाद भी दोनों तरफ से वहां लगातार गोलीबारी जारी है।
विज्ञापन
यूक्रेन में हालात
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
Ukraine Crisis : यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक हल तलाशने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एटोनियो गुटेरस बृहस्पतिवार को यूक्रेन पहुंच गए। गुटेरस ने लवीव में रूसी हमलों से हुई तबाही का जायजा लिया। साथ ही, तुर्की के राष्ट्रपति तैयब अर्दोआन की मौजूदगी में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात कर अनाज आपूर्ति सुचारु रखने पर बातचीत की। जेलेंस्की ने जपोरिझिया परमाणु संयंत्र की स्थिति से गुटेरस को अवगत कराते हुए बताया, यूक्रेनी फौज वहां गतिरोध तोड़ने के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
खेरसान में 29 रूसी मारने का दावा
यूक्रेनी सेना के विश्लेषक ओलेह झदानोव ने बताया कि खेरसान के उत्तरपू्रव में रूसी सैनिकों के आगे बढ़ने के प्रयास को विफल कर दिया गया। वहीं, दक्षिणी जिले में यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के बख्तरबंद वाहन व आयुध भंडार को तबाह करते हुए 29 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है।
विज्ञापन
रूस का आरोप, हादसे का रूप दे परमाणु संयंत्र पर हमले की तैयारी कर रहा यूक्रेन
रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में हादसे की शक्ल में हमले की तैयारी कर रहा है। इससे बड़ा परमाणु हादसा हो सकता है। यूक्रेन ने आरोप नकारते हुए कहा कि रूस संयंत्र में हथियार जमा कर रहा है। यूक्रेन आरोप लगाता आ रहा है कि रूस परमाणु संयंत्र की आड़ में लगातार शहर पर हमले कर रहा है। परमाणु हादसे के जोखिम की वजह से यूक्रेनी सैनिक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एजेंसी
विज्ञापन
परमाणु हादसे का संकट बरकरार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव, इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए ) और सुरक्षा परिषद ने जपोरिझिया स्थित परमाणु संयंत्र के आपसास के इलाके से दोनों देशों से सेना हटाने की अपील की। इसके बाद भी दोनों तरफ से वहां लगातार गोलीबारी जारी है। संयंत्र फिलहाल रूसी कब्जे में है।