फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine

यूक्रेन संकट: ब्रिटेन का रूस के रईसों पर नकेल कसना जारी, कौन हैं अलीशर उस्मानोव और इगोर शुवालोव जिन पर लग गया प्रतिबंध?

Fri, 04 Mar 2022 02:17 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 04 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में  पुतिन पर सख्ती बरतने के मकसद से अमेरिका ने भी रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 19 रईसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is  uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine
पुतिन के करीबी रूस के रईस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास मिसाइल से हमला किया जिसके बाद इस प्लांट में भीषण आग लग गई। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन


इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटेन का रूस के अरबपतियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। ब्रिटेन ने रूस के दो और कुलीन वर्गों से संबंध रखने वाले अलीशेर उस्मानोव और रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे इगोर शुवालोव पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। विदेश सचिव लिज ट्रस ने इन प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि दोनों लोगों के ब्रिटेन में संयुक्त रूप से कुल 14 बिलियन पाउंड की संपत्ति है। दोनों रईसों के ब्रिटेन में महत्वपूर्ण हित रहे हैं और उनके क्रेमलिन से करीबी संबंध हैं और उन पर लगाए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से मंजूर किया गया है।
विज्ञापन


मकसद- रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर बनाना
रूस के रईसों पर प्रतिबंध लगाने और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने को लेकर ब्रिटेन कितना गंभीर है इसका अंदाजा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक बयान से मालूम पड़ता है। उन्होंने हाल ही में कहा ‘जब तक पुतिन निर्दोष यूक्रेनियन पर अपना बर्बर हमला जारी रखते हैं, हम पुतिन और उनकी युद्ध मशीन पर को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक दर्द देने के लिए अपनी हर शक्ति का प्रयोग करना जारी रखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव लिज ट्रस ने भी दोहराया ‘हम यहीं नहीं रुकेंगे। हमारा उद्देश्य रूसी अर्थव्यवस्था को पंगु बनाना और पुतिन की युद्ध मशीन को भूखा रखना है।’ मॉस्को के आक्रमण के बाद से ब्रिटेन रूसी कुलीन वर्गों को लगातार निशाना बना रहा है। 

ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is  uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine
रूस के रईस अलीशेर उस्मानोव जिन पर ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया - फोटो : Social Media
कौन हैं उस्मानोव ?
उस्मानोव के पास सरे में  60 मिलियन पाउंड का घर है और 16 वीं शताब्दी का सटन प्लेस एस्टेट है।

उनके पास हाईगेट में बीचवुड हाउस है, जिसकी अनुमानित कीमत 48 मिलियन पाउंड  है। 

उन्होंने यूएसएम होल्डिंग कंपनी की स्थापना की। यह एक निवेश समूह है जो लोहा, स्टील और तांबे की आपूर्ति करता है।

वे मेगाफोन दूरसंचार कंपनी के मालिक भी हैं।

यूएसएम होल्डिंग कंपनी उस्मानोव की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

उनका एवर्टन फुटबॉल क्लब से व्यावसायिक संबंध हैं।

उसने एवर्टन के प्रशिक्षण मैदान का प्रोयजन किया और 2024 में खुलने वाले एवर्टन के नए स्टेडियम के लिए नामकरण का उन्हें अधिकार हासिल था।
 

ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is  uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine
एवर्टन ने उस्मानोव की कंपनी यूएसएम की प्रायोजन व्यवस्था निलंबित कर दी - फोटो : Twitter : @EPLSL
हालांकि बुधवार को एवर्टन ने कंपनी की प्रायोजन व्यवस्था को  यह कहते हुए निलंबित कर दिया कि क्लब, यूक्रेन में होने वाली भयावह घटनाओं से हैरान और दुखी है।

उस्मानोव की कंपनी यूएसएम का पहले आर्सेनल के साथ भी प्रायोजन संबंध था। लेकिन यह संबंध 2018 में तब समाप्त हो गया जब उन्होंने अपनी 30 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। उस समय वह उत्तरी लंदन क्लब में दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में यूरोपीय संघ ने यह कहते हुए उस्मानोव की संपत्ति को जब्त कर लिया था कि वह क्रेमलिन समर्थक कुलीन वर्ग से हैं जिनका विशेष रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ संबंध है।

उस्मानोव ने तब यूरोपीय संघ के निर्णय को ‘अनुचित’ बताते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि ‘वह अपने सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए सभी कानूनी साधनों का उपयोग करेंगे।’

ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is  uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine
इगोर शुवालोव - फोटो : Social Media
शुवालोव कितने बड़े रईस?
शुवालोव पूर्व में रूस के उप प्रधान मंत्री थे और वर्तमान में एक रूसी बैंक के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 

शुवालोव ब्रिटेन में थोड़े कम प्रसिद्ध हैं, लेकिन विदेश कार्यालय ने कहा कि उनके पास मध्य लंदन में अनुमानित  11 मिलियन पाउंड मूल्य के दो लक्जरी अपार्टमेंट हैं।

उन्होंने कथित तौर पर  अपनी पत्नी के कुत्ते पर यूरोप में होने वाले डॉग शो के लिए 38 मिलियन पाउंड के निजी जेट का इस्तेमाल किया था। 

वे अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ भी अनुचित या अवैध करने की बात से हमेशा इनकार करते रहे हैं।

प्रतिबंधों में क्या?
ब्रिटिश सरकार के नए प्रतिबंधों के तहत इन दोनों रईसों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा।

कोई भी ब्रिटिश नागरिक या व्यवसाय उनके साथ सौदा नहीं कर सकता।

ukraine crisis uk has announced sanctions on two more russian oligarchs alisher usmanov who is  uzbekistan born russian billionaire and ex deputy prime minister of russia igor shuvalov following russia's invasion of ukraine
उस्मानोव की सुपरयॉट के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है - फोटो : White House
दोनों के ब्रिटेन की यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उस्मानोव के एवर्टन फुटबॉल क्लब से व्यावसायिक संबंध को निलंबित कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक उस्मानोव की संपत्ति को अमेरिका और अमेरिकी व्यक्तियों द्वारा उपयोग करने से रोक दिया गया है, जिसमें उनका सुपरयॉट और उनके निजी जेट भी शामिल है।

अब तक कितनों पर प्रतिबंध?
उस्मानोव और शुवालोव को मिलाकर अब तक पुतिन के 15 सहयोगियों पर ऐसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

रूसी बिजनेसमैन टिमचेंको और रोटेनबर्ग ब्रदर्स की संपत्तियों को फीज किया जा चुका है।

इसके अलावा ब्रिटेन ने रूस के पांच बैंकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed