फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Crisis: Russia strengthening the supply chain before attack on Ukraine, America's intelligence agency know the date of the attack?

Ukraine Crisis: यूक्रेन पर हमले से पहले सप्लाई चेन मजबूत कर रहा रूस, क्या अमेरिका की खुफिया एजेंसी को पता चल गई है हमले की तारीख?

Mon, 14 Feb 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Feb 2022 02:56 PM IST
सार

यूक्रेन की घेराबंदी के लिए मिसाइल, एयर फोर्स, नेवी भी तैयार हो गई हैं। रूस के काला सागर में छह जंगी जहाजों को भी उतार दिया गया है। वहीं अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, रूस हमले से पहले अपनी सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहा है। 

विज्ञापन
Ukraine Crisis: Russia  strengthening the supply chain before attack on Ukraine,  America's intelligence agency know the date of the attack?
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी ने दुनिया को संकट में डाल दिया है। यूरोप में हालात बिगड़ने की कगार पर हैं। किसी भी तरफ से हमला होते ही हालात विश्व युद्ध जैसे बन जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रूस भले ही बार-बार हमले की आशंका से इंकार कर रहा हो, लेकिन उसकी तैयारी भीषण युद्ध जैसी ही है। 

विज्ञापन

 
अमेरिका की खुफया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख 30 हजार सैनिकों को तैनात कर दिया है। यूक्रेन की घेराबंदी के लिए मिसाइल, एयर फोर्स, नेवी भी तैयार हो गई हैं। रूस के काला सागर में छह जंगी जहाजों को भी उतार दिया गया है। वहीं यूक्रेन के सीमावर्ती देश बेलारूस में रसियन सैनिकों को युद्धाभ्यास के लिए भेजा गया है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, रूस हमले से पहले अपनी सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका को पता चल गई हमले की तारीख?
एक तरफ दुनिया की तमाम एजेंसी   यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि रूस, यूक्रेन पर हमला कब करेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अमेरिकी अधिकारी ने खुफिया जानकारियों के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि रूस 16 फरवरी को अपने पहले टारगेट को हिट कर सकता है। हालांकि, यह अधिकारी अमेरिकी प्रशासन की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने पहले ही संकेत दिए थे कि रूस विंटर ओलंपिक से पहले हमला कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने दी थी पुतिन को चेतावनी
उधर, रविवार को बाइडन और पुतिन के बीच करीब एक घंटे की टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। इसी दौरान बाइडन ने सीधे तौर पर चेतावनी दी थी कि, अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इसका जवाब देगा। यह हमला बहुत ही तेज होगा। 


कई देशों ने खत्म किया राजनयिक मिशन 
यूक्रेन में हमले की आशंका से पहले ही कई देशों ने वहां पर अपना राजनयिक मिशन समाप्त कर दिया है। यहां तक कि, कई देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत युक्रेन छोड़ने की अपील की तक कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed