फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Crisis : Engineer blew himself along a bridge to intercept Russian tanks, read Three tales of spirit

हौसले-जज्बे की तीन कहानियां : इंजीनियर ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को उड़ाया

Sat, 26 Feb 2022 06:29 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, कीव।
अमर उजाला नेटवर्क, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Feb 2022 06:29 AM IST
सार

हमलों के बीच यूक्रेन के शहर हेनिचेस्क में एक यूक्रेनी बुजुर्ग महिला रूसी सैनिक से भिड़ गई। बंदूक तानकर खड़े सैनिक को उंगली दिखाकर बोली, आप बिन बुलाए मेरे देश में क्यों आए हैं? अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रख लो, ताकि जब आपको यूक्रेन की धरती में दफन किया जाए तो फूल उग सकें। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ukraine Crisis : Engineer blew himself along a bridge to intercept Russian tanks, read Three tales of spirit
यूक्रेन पर लगातार मिसाइल बरसा रहा है रूस। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की रक्षा करने के लए यूक्रेनी सेना के एक इंजीनियर ने रूसी टैंकों का मार्च रोकने के लए पुल के साथ खुद को उड़ा लिया। यूक्रेनी सेना ने अपने फौजी को हीरो बताते हुए सोशल मीडिया पर उनकी कहानी दी है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, क्रीमिया के करीब पेरेकॉप इलाके के पास इस्तमुस मरीन बटालियन तैनात थी। इस बटालियन के इंजीनियर विताली स्काकुन वोलोडिमिरोविच ने क्रीमिया के पास एक पुल पर रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था।

विज्ञापन


रूसी टैंकों के कीव की तरफ बढ़ने की खबर मिलने पर हेनिचेस्क पुल को उड़ाने का फैसला लिया। विताली पुल में विस्फोटक लगाने लगे। उन्हें अहसास हुआ कि वह विस्फोट से पहले समय पर बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने पुल उड़ाने के मिशन को अंजाम देने का फैसला किया। वे पुल उड़ाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। विताली की शहादत ने रूसी टैंकों की रफ्तार रोक दी और यूनिट को नए सिरे से मोर्चा संभालने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन


कीव के मेयर ने भी उठाया हथियार, चचेरे भाई व्लादिमीर भी साथ लड़ेंगे
रूस के खिलाफ यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर 50 साल के विताली क्लीश्चको ने भी हथियार उठा लिया है। विताली की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे रिजर्व आर्मी की वर्दी में हथियार लिए दिख रहे हैं। विताली के साथ उनके भाई व्लादिमीर क्लीश्चको भी रूस के खिलाफ लड़ेंगे। दोनों भाई हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजमुखी के ये बीज जेब में रखो.. दफन हो जाओगे तो कम से कम फूल तो खिलाओगे
हमलों के बीच यूक्रेन के शहर हेनिचेस्क में एक यूक्रेनी बुजुर्ग महिला रूसी सैनिक से भिड़ गई। बंदूक तानकर खड़े सैनिक को उंगली दिखाकर बोली, आप बिन बुलाए मेरे देश में क्यों आए हैं? अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रख लो, ताकि जब आपको यूक्रेन की धरती में दफन किया जाए तो फूल उग सकें। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


21 सेकंड के वीडियो में महिला सैनिक से पूछती है कि वह कौन है। सैनिक जवाब देता है कि वह सैन्य अभ्यास कर रहा है। महिला की इस बेबाकी से एक बार तो रूसी लड़ाका भी चौंक गया। इसके बाद उसने शांति से जवाब दिया कि मुझसे बात करके समस्या का हल नहीं निकलेगा। महिला रूसी सैनिक को वहां से तुरंत जाने के लिए कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed