फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: America fears world war, despite Russias warning, Germany also promised to provide Ukraine with anti aircraft missiles

यूक्रेन संकट : अमेरिका को विश्व युद्ध का डर, रूस की चेतावनी के बाद जर्मनी ने भी यूक्रेन को एंटी एयक्राफ्ट मिसाइलें देने का किया वादा

Thu, 02 Jun 2022 05:45 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/बर्लिन/कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/बर्लिन/कीव। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jun 2022 05:45 AM IST
विज्ञापन
Ukraine crisis: America fears world war, despite Russias warning, Germany also promised to provide Ukraine with anti aircraft missiles
यूक्रेन संकट - फोटो : Agency

यूक्रेन संकट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। अमेरिका ने यूक्रेन को और हथियार देने का एलान कर दिया है। इस बात से रूस खासा नाराज है। वह यूक्रेन की धरती पर हमले तेज कर रहा है। इधर, यूक्रेन लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों से हवाई सुरक्षा और हवाई हमले की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहा है, ताकि वह रूसी ठिकानों पर हमले कर सके। 

विज्ञापन


हालांकि, इस सबके बीच अब अमेरिका को डर है कि यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी इलाकों में हमले किए तो रूस बौखलाहट बढ़ सकती है। रूस इसके नतीजतन यूरोप के और देशों पर भी हमले कर सकता है। इसके बाद विश्व युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन


दोनबास और लुहांस्क में मिलेगा सहारा
यूक्रेनी बल फिलहाल दोनबास इलाके में रूसी सेना के जबरदस्त हमले का सामना कर रहे हैं। इस इलाके में लुहांस्क के सबसे बड़े शहर सिविरोदोनेस्क के आधे से ज्यादा हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। मोटे तौर पर लुहांस्क के आखिरी इलाके में यूक्रेनी बल प्रतिरोध कर रहे हैं, लेकिन हथियारों की कमी की वजह से यूक्रेन का कब्जा लगातार सिमट रहा है। यूक्रेन को हथियार आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी की खेप भी जल्द
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बुधवार को एलान किया कि वह यूक्रेन को जर्मनी मदद के तौर पर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें देंगे। शोल्ज ने संसद में कहा कि नाटो देशों के साथ बनाई गई आईरिस-टी मिसाइलों से यूक्रेन रूस के हवाई हमलों को नाकाम कर पाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जर्मनी यूक्रेन को रडार सिस्टम भी देगा। इससे रूसी हमले नाकाम करने में मदद मिलेगी।

सबसे उन्नत रॉकेट हॉवित्जर तोपें देगा अमेरिका
रूस के खिलाफ यूक्रेन के प्रतिरोध को मजबूती देने के लिए अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को बड़े हथियारों की आपूर्ति का वादा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को मध्यम दूरी तक हमला करने के लिए उन्नत राकेट सिस्टम और हॉवित्जर तोपें प्रदान करेगा। उधर, जर्मनी ने एंटी एयरक्रॉफ्ट मिसाइलें देने की घोषणा की।

न्यूयार्क टाइम्स के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित लेख में बाइडन ने कहा, हथियारों की नई खेप से युद्ध के मैदान में यूक्रेनी बल रूसी सेना के अहम लक्ष्यों पर सटीक हमले करने में सक्षम होंगे। अमेरिका हॉवित्जर तोपों की आपूर्ति भी करेगा। इस पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अमेरिका हालात को बिगाड़ना चाहता है। रूस के उपविदेशमंत्री सर्गेई रायबकोव ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका की सैन्य मदद सीधे तौर पर रूस के आंतरिक मामले में दखल देने जैसा है। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।


यूक्रेन का वादा, रूसी जमीन पर हमला नहीं
यूक्रेन ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि वह रूस के अंदर हमला नहीं करेगा। वह अमेरिका से 11वें पैकेज के तहत मिलने वाले हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के अंदर ही रूसी ठिकानों के खिलाफ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed