फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Conflict Trump admitted he was unsuccessful in stopping the Russia Ukraine war

Ukraine Conflict: ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल, कहा- नहीं कर पाया अपना वादा पूरा

Sat, 06 Sep 2025 10:10 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 10:10 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार माना कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के चुनावी वादे में सफल नहीं हो सके। व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को अपने कार्यकाल का सबसे कठिन संघर्ष बताया। ट्रंप ने कहा कि पुतिन से अच्छे संबंधों के बावजूद युद्ध नहीं रुका, जबकि उन्होंने 31, 35 और 37 साल पुराने तीन अन्य युद्धों को खत्म किया।

विज्ञापन
Ukraine Conflict Trump admitted he was unsuccessful in stopping the Russia Ukraine war
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से संघर्ष चल रहा है और अभी भी इसके थमने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। कारण है कि पिछले दिनों इस संघर्ष को खत्म करने के सभी प्रयास विफल होते दिख रहे है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह अपने एक बड़े चुनावी वादे को पूरा नहीं कर सके। ट्रंप ने माना कि वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने में नाकाम रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने कार्यकाल का सबसे कठिन संघर्ष बताया। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ये बात व्हाइट हाउस के नए नवीनीकरण के बाद आयोजित पहले आधिकारिक डिनर पर कही। इस दौरान ट्रंप ने ये भी दावा किया कि  उन्होंने दुनिया के कई पुराने युद्धों को खत्म किया है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना सबसे बड़ी चुनौती बन गया। इस डिनर में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य और अन्य वरिष्ठ मेहमान मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'मैं हमेशा दोस्त रहूंगा' वाले ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- तहे दिल से सराहना करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन के साथ अच्छी बातचीत, लेकिन...
ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने सोचा था रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना सबसे आसान होगा, क्योंकि मेरी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अच्छे संबध है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह सबसे मुश्किल निकला। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में कि एक युद्ध जो 31 साल से चल रहा था, 2 घंटे में खत्म हुआ, दूसरा 35 साल, और तीसरा 37 साल पुराना संघर्ष भी उन्होंने सुलझा लिया।


चुनावी वादा 24 घंटे में युद्ध खत्म करने का दावा
बता दें कि ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि वे सत्ता में आते ही 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। अगस्त में हुई अलास्का शिखर बैठक को उन्होंने उत्पादक बताया, लेकिन कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:- Ukraine Conflict: रूस पर नई सख्ती की तैयारी, अमेरिका-यूरोप साथ मिलकर बना रहे योजना; अब क्या करेंगे पुतिन?

ट्रंप का भरोसा बरकरार
इस दौरान ट्रंप ने  ये भी कहा कि लोगों ने कहा था कि ये युद्ध खत्म नहीं हो सकते, लेकिन मैंने उन्हें खत्म किया। रूस और यूक्रेन वाला कठिन है, पर हम इसे भी हल करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने अपने युद्ध रोकने के पहले के दावे में बदलाव करते हुए कहा कि उन्होंने सात नहीं, तीन युद्ध रोके हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये कौन-कौन से युद्ध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed