फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Conflict Donald Trump US EU plan to discuss new Russia sanctions What could be next for Putin

Ukraine Conflict: रूस पर नई सख्ती की तैयारी, अमेरिका-यूरोप साथ मिलकर बना रहे योजना; अब क्या करेंगे पुतिन?

Sat, 06 Sep 2025 09:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

अमेरिका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए एक बार फिर प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए सोमवार को यूरोपीय संघ के प्रतिबंध दूत डेविड ओ सुलिवन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी वित्त मंत्रालय से मुलाकात करेगा। बैठक में रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंधों पर चर्चा होगी। ऐसे में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अब क्या कदम उठाने वाले हैं?

विज्ञापन
Ukraine Conflict Donald Trump US EU plan to discuss new Russia sanctions What could be next for Putin
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अब अमेरिका और यूरोपीय देश इस संघर्ष को खत्म करने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसके लिए यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय से मुलाकात करेगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस टीम का नेतृत्व यूरोपीय संघ के प्रतिबंध दूत डेविड ओ सुलिवन कर रहे हैं। बैठक में रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंधों और अन्य दबावों पर चर्चा होनी है।

विज्ञापन


ट्रंप नाराज, समझिए क्या है कारण?
इस संघर्ष को जल्द खत्म करने के दावे को लेकर बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध को 3.5 साल बाद भी खत्म न कर पाने से नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच सीधी बातचीत करवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इन प्रयासों के तहत पहले तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन से पिछले महीने अलास्का में एक शिखर बैठक की थी, हालांकि इसके बाद भी रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में एक अमेरिकी फैक्ट्री पर ड्रोन और मिसाइल हमला कर दिया। ऐसे में सोमवार को होने वाली बैठक पर सभी की नजरें हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Department of War: कार्यकारी आदेश पर ट्रंप के साइन से बदला अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का नाम, अब युद्ध मंत्रालय...
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका और यूरोप की नई रणनीति
बता दें कि इस बैठक में व्हाइट हाउस, विदेश विभाग और यूएस ट्रेड प्रतिनिधि के अधिकारी भी शामिल होंगे। यूरोपीय प्रतिनिधि मंडल में ऊर्जा, वित्तीय सेवा, व्यापार और प्रतिबंधों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। ट्रंप ने हाल ही में यूरोपीय देशों से रूसी तेल की खरीद बंद करने को कहा है, जिससे रूस की जंग को फंडिंग मिल रही है। ट्रंप ने कहा कि यूरोप ने एक साल में रूस से 1.1 बिलियन यूरो का तेल खरीदा, जो गलत है। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन पर भी आर्थिक दबाव बनाना जरूरी है, क्योंकि वह परोक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'मुझे नहीं लगता कि हमने...'; 'भारत को चीन के हाथों खो दिया' वाले पोस्ट पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

यूरोपीय शांति सेना की तैयारी
इस बीच, यूरोपीय देशों ने अलग से बैठक कर यूक्रेन में शांति सेना भेजने पर विचार किया है। लेकिन रूस ने चेतावनी दी है कि अगर विदेशी सैनिक यूक्रेन में तैनात हुए तो उन्हें रूस अपनी तरफ से वैध निशाना मानेगा। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अमेरिका और यूरोप मिलकर रूस पर दबाव बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं, जबकि ट्रंप की नाराजगी और असफल डिप्लोमैसी पर अब सख्त रुख अपनाने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे मे ंसवाल खड़े हो रहे है कि आखिर अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्या कदम उठाने वाले हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed