फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Claims that Russia defence minister Sergey Shoigu got heart attack after speaking to Vladimir Putin

यूक्रेन का दावा: पुतिन ने लगाई फटकार तो रूसी रक्षा मंत्री को पड़ गया दिल का दौरा, जंग में नाकामी पर नाराज थे रूसी राष्ट्रपति

Sat, 26 Mar 2022 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Mar 2022 01:29 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीखी नोकझोंक के बाद दिल का दौरा पड़ा था। 

विज्ञापन
Ukraine Claims that Russia defence minister Sergey Shoigu got heart attack after speaking to Vladimir Putin
रूस यूक्रेन युद्ध - फोटो : Amar ujala

विस्तार

यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीखी नोकझोंक के बाद दिल का दौरा पड़ा था। मंत्री ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान की 'विफलता' के लिए उन्हें दोषी ठहराया था जिस वजह से दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ गया। यूक्रेन के मंत्री ने आगे कहा कि यही कारण है कि रक्षा मंत्री, जिसे युद्ध का दूसरा मास्टरमाइंड माना जाता था, 11 मार्च के बाद से जनता के बीच नहीं देखा गया है। हालांकि 24 मार्च को, रूसी रक्षा मंत्री को एक बार फिर से टेलीविजन पर देखा गया था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि फुटेज नया था या पुराना। कुछ समय के लिए जनता के बीच से अचानक गायब होने के कारण ये अटकलें भी तेज हो गई थी कि यूक्रेनी शहरों पर अभी तक कब्जा नहीं करने के लिए उन्हें दंडित किया गया है। इसके अलावा गार्जियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया क्रेमलिन की प्रेस वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री के ठिकानों के बारे में पूछा गया था जिसपर अधिकारियों ने गोलमोल जवाब दिए थे।

विज्ञापन



विज्ञापन



वीडियो कॉल में केवल तस्वीर दिखी
अंग्रेजी समाचार चैनल सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शोइगू यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को किसी और स्थान से जानकारी दे रहे थे और केवल उनकी आवाज आ रही थी। इस प्रसारित किए गए वीडियो में शेइगू को प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखाया गया। पुतिन को युद्ध से जुड़ी जानकारी देने वाले अन्य लोगों की तरह इस वीडियो कॉल में केवल उनकी तस्वीर दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मीडिया गतिविधियों के लिए बिल्कुल सही समय नहीं: क्रेमलिन
रिपोर्ट के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री विशेष सैन्य अभियान के बीच व्यस्त हैं और यह मीडिया गतिविधियों के लिए बिल्कुल सही समय नहीं है। हालांकि इसके तुरंत बाद, रक्षा मंत्री को टेलीविजन पर पुतिन के साथ सुरक्षा परिषद के टेलीकांफ्रेंस की एक क्लिप में देखा गया, जिसमें कहा गया था कि मंत्री ने विशेष सैन्य अभियान में प्रगति की सूचना दी थी।

यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना पूरा 
यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना पूरा हो गया है। जंग का आज 31वां दिन है। इसी के साथ रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन पर हमले के पहले चरण को पूरा कर लिया है। एक रूसी जनरल की ओर से दावा किया गया है कि, सैन्य अभियान के पहले चरण के लक्ष्यों को रूस ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब रूस दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेगा।  रूस के जनरल स्टाफ के पहले डिप्टी चीफ कर्नल सर्गेई रुडस्कॉय ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, सामान्य तौर पर हम सैन्य अभियान के पहले चरण को पूरा कर चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बलों की क्षमताओं में भारी कमी आई है। इस कारण अब हम अपने मुख्य लक्ष्य(डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण) को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। दरअसल, इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से कहा गया था कि, यूक्रेन में युद्ध योजना के अनुसार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed