{"_id":"635dc73e5259332da315af05","slug":"ukraine-attack-on-russian-naval-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूसी नौसैनिक ठिकाने पर यूक्रेनी हमला, दावा- धमाकों से रूस को भारी नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूसी नौसैनिक ठिकाने पर यूक्रेनी हमला, दावा- धमाकों से रूस को भारी नुकसान
Sun, 30 Oct 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:07 AM IST
सार
माना जा रहा है कि इन धमाकों में रूस को भारी नुकसान हुआ है। उधर, बिजली संयंत्रों पर लगातार किए गए रूसी हमलों में यूक्रेन के 40 लाख से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी ईरानी ड्रोन हमलों पर रूसी सेना को कड़ी प्रतिक्रिया मिली है। यूक्रेन के घातक ड्रोन विमानों ने रूस के क्रीमिया शहर के सेवास्तोपोल तट पर नौसैनिक ठिकाने को निशाना बनाया है। रूस का दावा है कि यूक्रेन के हमले को उन्होंने नाकाम कर दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रूसी नौसैनिक अड्डे पर धमाके देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इन धमाकों में रूस को भारी नुकसान हुआ है। उधर, बिजली संयंत्रों पर लगातार किए गए रूसी हमलों में यूक्रेन के 40 लाख से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के काला सागर स्थित सेवास्तोपोल नौसैनिक अड्डे पर जंगी जहाजों के ठिकाने को हमले में तबाह कर दिया है। बचावकर्मी सुबह हुई घटना के बाद शाम तक राहत और बचाव के प्रयास करते देखे गए।
विज्ञापन
यूक्रेन की मदद को धन जुटाएगा कनाडा
कनाडा ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए सरकार समर्थित 5 वर्षीय बांड बेचने के फैसला किया है। यूक्रेन के लिए ऐसा करने वाला कनाडा पहला देश बन गया है। पीएम जस्टिन त्रूदो ने विनिपेग में यूक्रेनी कनाडाई कांग्रेस की एक वार्षिक बैठक में यह घोषणा की।
विज्ञापन