फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Announces General Mobilization, Bans Males Aged 18-60 from Leaving Country

General Mobilization in Ukraine: मैदान-ए-जंग में आम लोगों की तैनाती का फैसला, 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक

Fri, 25 Feb 2022 11:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Feb 2022 11:38 AM IST
सार

 राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की हथियार डालने की धमकी को फिर ठुकरा दिया है। आम लोगों को मैदान-ए-जंग में उतरने के फरमान से साफ है कि यूक्रेन आसानी से हार मानने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
Ukraine Announces General Mobilization, Bans Males Aged 18-60 from Leaving Country
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने देश के आम लोगों को भी मैदान-ए-जंग में तैनात करने (General Mobilization) का आदेश दे दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने यह फैसला किया। इसके अलावा 18 से 60 साल के लोगों के यूक्रेन छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लगातार रूसी हमलों से यूक्रेन बुरी तरह घिरा नजर आ रहा है, लेकिन उसके हौसले अभी पस्त नहीं हुए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की हथियार डालने की धमकी को फिर ठुकरा दिया है। आम लोगों को मैदान-ए-जंग में उतरने के फरमान से साफ है कि यूक्रेन आसानी से हार मानने वाला नहीं है। जेलेंस्की की आधिकारिक वेबसाइट ने आम तैनाती का आदेश प्रकाशित किया है। इसमें जंग के लिए आम लोगों को भी तैनात करने का हुक्म है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान और देश की रक्षा की खातिर लिया गया है। इससे युद्ध जारी रखने और यूक्रेन के सशस्त्र बलों और सहायक सैन्य इकाइयों को मदद पहुंचाई जा सकेगी।  

उधर, यूक्रेन के सीमा रक्षा सेवा के प्रमुख डैनियल मेंशिकोव ने आदेश दिया कि 18 से 60 साल के पुरुष देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि युद्ध को देखते हुए इस आयु वर्ग के पुरुषों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कृपया घबराएं नहीं और बगैर इजाजत सीमा पार करने का प्रयास न करें। 


दरअसल महाशक्ति देश रूस की सेना के सामने यूक्रेन की सेना बहुत ताकतवर नहीं है, लेकिन उसका हौसला मजबूत है। रूस लगातार बमबारी कर यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन ने भी कई रूसी विमानों व सैनिकों को मार गिराया है। 

शुक्रवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी, लेकिन यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं। रूसी टैंकों के कीव में घुसने की भी खबर है। बेलारूस के रास्ते से रूसी टैंक घुसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed