{"_id":"60f9c9298ebc3e5822199275","slug":"uk-will-permanently-deploy-two-warships-in-asian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: चीन की नाक तले स्थायी तौर पर जहाज तैनात करेगा ब्रिटेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलान: चीन की नाक तले स्थायी तौर पर जहाज तैनात करेगा ब्रिटेन
Fri, 23 Jul 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:08 AM IST
सार
- सितंबर में जापान पहुंचेंगे क्वीन एलिजाबेथ विमानवाहक युद्धपोत व सहयोगी जहाज
- ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने जापानी रक्षामंत्री नोबुओ किशी से की मुलाकात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान द्वारा चीन के मंसूबों को लेकर चिंता जताने के बाद ब्रिटेन ने चीन की नाक तले एशियाई समुद्र में दो युद्धपोत स्थायी रूप से तैनात करने का एलान किया है। ब्रिटेन का विमानवाहक युद्धपोत क्वीन एलिजाबेथ व उसके सहयोगी जहाज सितंबर में जापान पहुंच रहे हैं। जापान के टोक्यो में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ब्रिटेन ने कहा है कि उसके दो पोत स्थायी तौर पर एशिया में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो और लंदन के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों के बीच यह एलान महत्वपूर्ण है क्योंकि जापान की चिंता में ताईवान को लेकर चीन के इरादों की ओर भी इशारा किया गया था। ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने जापानी रक्षामंत्री नोबुओ किशी से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरे को ब्रिटेन की एशिया में बढ़ती गतिविधियों का ही एक संकेत माना जा रहा है। मुलाकात के बाद एक साझा बयान में दोनों ने कहा, जहाजी बेड़े की पहली तैनाती के बाद साल के आखिर में ब्रिटेन दो जहाजों को इस इलाके में स्थायी रूप से तैनात करेगा।
विज्ञापन
किशी ने बताया कि सितंबर में जापान पहुंचने के बाद ब्रिटिश जहाज और सहयोगी पोत अलग-अलग बंदरगाहों पर रहेंगे। बेड़े का एक हिस्सा अमेरिकी बेड़े के साथ रहेगा जबकि दूसरा जापानी नौसेना के साथ। बता दें कि जापान और अमेरिका पुराने सैन्य सहयोगी हैं।
अमेरिकी उप विदेश मंत्री 25 को करेंगी चीन का दौरा
अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी आर. शेरमन अगले हफ्ते चीन की यात्रा करेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अपने इस दौरे पर वे उन क्षेत्रों पर चर्चा करेंगी जहां चीनी कार्रवाइयों को लेकर अमेरिका गंभीर रूप से चिंतित है। साथ ही उन क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी जहां उनके हित जुड़े हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक में वास्तविक एवं रचनात्मक होने का सामर्थ्य है।