{"_id":"687978b1fc489aa7260d9fb3","slug":"uk-voting-age-change-britain-people-can-now-cast-vote-in-16-years-labour-party-govt-reduced-minimum-age-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Voting Age: ब्रिटेन में मतदान की आयु अब 16 वर्ष, लेबर पार्टी सरकार ने न्यूनतम आयु दो साल घटाई; जानिए मकसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK Voting Age: ब्रिटेन में मतदान की आयु अब 16 वर्ष, लेबर पार्टी सरकार ने न्यूनतम आयु दो साल घटाई; जानिए मकसद
Fri, 18 Jul 2025 03:57 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:57 AM IST
सार
ब्रिटेन में मतदान करने की आयु अब 16 वर्ष होगी। लेबर पार्टी की सरकार ने न्यूनतम उम्र दो साल घटाने का फैसला लिया है। 1969 में 21 से घटाकर मतदान की आयु 18 वर्ष की गई थी। 16 साल में वोटिंग के नियम स्कॉटलैंड, वेल्स समेत कई देशों में पहले से लागू हैं। जानिए इस फैसले का मकसद
विज्ञापन
कीएर स्टार्मर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में अब 16 वर्ष के किशोर भी मतदान कर सकेंगे। सरकार ने मतदान करने की न्यूनतम आयु 18 से घटाकर 16 वर्ष करने की घोषणा की है। सरकार ने अगले राष्ट्रीय चुनाव से पहले यह निर्णय लिया है, ताकि लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाई जा सके। केंद्र-वाम लेबर पार्टी ने जुलाई 2024 में निर्वाचित होने से पहले ब्रिटेन की संसद के चुनावों के लिए मतदान की आयु कम करने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड और वेल्स पहले से ही स्थानीय और क्षेत्रीय चुनावों में 16 और 17 वर्ष के बच्चों को वोट देने की अनुमति देते हैं। ब्रिटेन उन देशों की छोटी सूची में शामिल होगा, जहां मतदान की आयु 16 वर्ष है। जैसे-इक्वाडोर, ऑस्ट्रिया और ब्राजील। यह कदम व्यापक सुधारों के साथ उठाया गया है, जिसमें राजनीतिक दलों को दान देने से संदिग्ध स्वामित्व वाली शेल कंपनियों को रोकने के लिए अभियान वित्त पोषण नियमों को कड़ा करना शामिल है।
विज्ञापन
लोकतंत्र मंत्री रुशनारा अली ने कहा कि यह बदलाव ब्रिटिश राजनीति में विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ सुरक्षा उपायों को मजबूत करेगा। पिछली कंजर्वेटिव सरकार ने 2022 में मतदाताओं के लिए फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया था और कहा था कि इससे धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। आलोचकों का तर्क था कि इससे लाखों मतदाता, खासकर युवा, गरीब और जातीय अल्पसंख्यक, मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव निगरानी संस्था, चुनाव आयोग ने अनुमान लगाया है कि पिछले साल के चुनाव में 7.5 लाख लोगों ने पहचान पत्र नहीं होने के कारण मतदान नहीं किया था। 2024 के चुनाव में मतदान 59.7 प्रतिशत रहा, जो दो दशकों से भी अधिक समय में सबसे कम है।
वामपंथी विचारधारा वाले थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के प्रमुख हैरी क्विल्टर-पिनर ने कहा कि ये बदलाव 1969 के बाद से हमारी चुनावी प्रणाली में सबसे बड़ा सुधार हैं। तब मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी। इन बदलावों को संसद द्वारा अनुमोदित किया जाना जरूरी है।
जनता का विश्वास कम हो रहा, उन्हें लोकतंत्र में शामिल होने का अवसर मिलेः उप प्रधानमंत्री
उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने कहा, अगला राष्ट्रीय चुनाव 2029 तक होना चाहिए। बहुत लंबे समय से हमारे लोकतंत्र में जनता का विश्वास कम होता रहा है और हमारी संस्थाओं में विश्वास कम होता रहा है। हम भागीदारी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठा रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अधिक लोगों को ब्रिटेन के लोकतंत्र में शामिल होने का अवसर मिले।