फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK triples fines for employing or housing illegal workers

UK: 'अवैध प्रवासियों को नौकरी या घर पर रखा तो लगाया जाएगा तीन गुना जुर्माना', ब्रिटेन सरकार का एलान

Mon, 07 Aug 2023 08:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Aug 2023 08:07 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को घोषणा कि उन नियोक्ताओं और मकान मालिकों पर अगले साल की शुरुआत से जुर्माना तीन गुना कर दिया जाएगा, जो अवैध प्रवासियों को काम पर रखने की अनुमति देते हैं या किराए पर अपने घर को देते हैं। 

विज्ञापन
UK triples fines for employing or housing illegal workers
ब्रिटेन - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को घोषणा कि उन नियोक्ताओं और मकान मालिकों पर अगले साल की शुरुआत से जुर्माना तीन गुना कर दिया जाएगा, जो अवैध प्रवासियों को काम पर रखने की अनुमति देते हैं या किराए पर अपने घर को देते हैं। 

विज्ञापन

गृह कार्यालय ने कहा कि 2024 की शुरुआत से उन नियोक्ताओं पर 45 हजार पाउंड तक का जुर्माना लगाया जाएगा, जो पहली बार अवैध कर्मचारी रखेंगे। यानि प्रति अवैध कर्मचारी 45 हजार पाउंड का जुर्माना लगेगा। पहले यह 30 हजार पाउंड का जुर्माना लगता था, अब 15 हजार पाउंड की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, बार-बार उल्लंघन करने पर 60 हजार पाउंड तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माना 40 हजार पाउंड लगता था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन मकान मालिकों के लिए 1000 पाउंड के जुर्माने की घोषणा की गई है जो अवैध प्रवासियों को अपने घर में रखेंगे। पहले यह जुर्माना 80 पाउंड प्रति व्यक्ति था। इसी तरह, बार-बार उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों पर 10 हजार पाउंड कर दिया गया है। यह जुर्माना पहले 500 पाउंड था।  
 

विज्ञापन

ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा, अवैध प्रवासियों के लिए ब्रिटेन में काम करना खतरनाक है और अनावश्यक छोटी नावों को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा, ऐसे मकान मालिक और नियोक्ता बेईमान हैं, जो अवैध रूप से काम करने वालों को अनुमति देते हैं, वे मानव तस्करों के व्यापार मॉडल को जारी रखने में सक्षम बनाते हैं। उचित जांच न करने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा और उल्लंघन करने वालों को अब कड़े दंड का सामना करना पड़ेगा। 
 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2018 की शुरुआत के बाद से अवैध श्रमिकों को नियोजित करने के लिए 88.4 मिलियन पाउंड के कुल मूल्य के साथ नियोक्ताओं को लगभग 5 हजार दंड जारी किए गए हैं। इस बीच, अवैध प्रवासियों को देश में रहने का कोई अधिकार न होने के कारण इसी अवधि में मकान मालिकों पर कुल 215,500 पाउंड मूल्य के 320 से अधिक नागरिक दंड लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed