फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK to ban Russia Wagner mercenary group as terrorist organisation

Wagner Mercenary Group: रूस के वैगनर समूह पर सख्ती की तैयारी; आतंकी संगठन के तौर पर बैन लगाएगा ब्रिटेन

Wed, 06 Sep 2023 03:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है, जिसने विदेशों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सैन्य उपकरण की तरह काम किया है।

विज्ञापन
UK to ban Russia Wagner mercenary group as terrorist organisation
वैगनर समूह (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन सरकार हाउस ऑफ कॉमन्स में निषेधाज्ञा आदेश का मसौदा पेश करने जा रही है। इसके तहत रूस के भाड़े के वैगनर समूह पर आतंकवादी संगठन के तौर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। गृह विभाग के मुताबिक, प्रतिबंध आदेश से ब्रिटेन में रूसी समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध हो जाएगा। देश में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो सकती है।

विज्ञापन


वैगनर की संपत्ति को भी आतंकी संपत्ति माना जाएगा
गृह कार्यालय के मसौदा आदेश के मुताबिक, वैगनर की संपत्ति को भी आतंकी संपत्ति माना जाएगा। इस तरह की सभी संपत्तियों को तत्काल जब्त किया जा सकता है। ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है, जिसने विदेशों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सैन्य उपकरण की तरह काम किया है।
विज्ञापन


सुएला ब्रेवरमैन ने रूस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हालांकि, पुतिन का शासन तय करता है कि उसके द्वारा बनाए गए राक्षस के साथ क्या करना है? वैगनर की अस्थिर करने वाली गतिविधियां क्रेमलिन के राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जारी हैं। वे सीधे तौर पर आतंकवादी हैं और यह प्रतिबंध ब्रिटेन के कानून में इसे पुख्ता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को लेकर कही यह बात
भारतीय मूल की गृह सचिव ने दावा किया कि वैगनर लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य पूर्व और अफ्रीका में इसका सक्रिय होना वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यही कारण है कि हम इस आतंकवादी संगठन पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में जहां तक संभव होगा हम यूक्रेन को सहायता देना जारी रखेंगे।


जेलेंस्की ने किया था आह्वान
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पहले ही वैगनर समूह के साथ आतंकवादी संगठन के तौर पर बर्ताव करने का आह्वान किया था। पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में मारे जाने तक भाड़े के समूह का नेतृत्व येवगेनी प्रिगोझिन ने किया था। समूह ने यूक्रेन के साथ रूसी संघर्ष में प्रमुख भूमिका निभाई है। इसे सीरिया और अफ्रीका के अन्य युद्धग्रस्त क्षेत्रों में संघर्षों में भी सक्रिय माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed