फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK suspends free trade talks with Israel, announces sanctions over West Bank settlers

UK: ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ एफटीए वार्ता रोकी, वेस्ट बैंक में अवैध यहूदी बस्तियों पर लगाए नए प्रतिबंध

Tue, 20 May 2025 08:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 May 2025 08:44 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता रोक दी है और वेस्ट बैंक में अवैध रूप से बसी यहूदी बस्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। ब्रिटिश सरकार ने गाजा में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की। इससे पहले फ्रांस और कनाडा ने भी इस्राइल की निंदा की थी। 
 

विज्ञापन
UK suspends free trade talks with Israel, announces sanctions over West Bank settlers
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी - फोटो : एएनआई/एक्स/डेविड लैमी

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह इस्राइल के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जारी वार्ता रोक रही है और वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों पर नए प्रतिबंध लगा रही है। ब्रिटिश सरकार ने यह कदम गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई के विरोध में उठाया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ब्रिटेन के अलावा, फ्रांस और कनाडा ने भी गाजा और वेस्ट बैंक में सैन्य कार्रवाई की आलोचना की है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि ब्रिटेन का मौजूदा व्यापार समझौता लागू रहेगा, लेकिन इस्राइल की सरकार जिस तरह वेस्ट बैंक और गाजा में अत्यधिक गंभीर नीतियां अपना रही है, उस स्थिति में वार्ता जारी नहीं रखी जा सकती।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति, 200 जहाजों का शेडो बेड़ा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


लैमी ने कहा कि वेस्ट बैंक में अवैध रूप से बसने वाले यहूदियों के लगातार चल रहे चक्र को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, यह इस्राइल सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दखल दे और इन आक्रामक गतिविधियों को रोके। लैमी ने कहा, इस्राइल के लगातार कार्रवाई न करने की वजह से फलस्तीनी समुदाय और दो-राष्ट्र समाधान खतरे में पड़ गए हैं।


यह घोषणा उस समय आई, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को इस्राइल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गाजा में बच्चों का कष्ट 'पूरी तरह असहनीय' है। उन्होंने युद्धविराम की मांग को फिर से दोहराया। स्टार्मर ने ब्रिटेन की संसद में कहा, मैं आज यह स्पष्ट कहना चाहता हूं कि हम इस्राइल की ओर से बढ़े तनाव से खौफ में हैं। इससे पहले सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मिलकर गाजा और वेस्ट बैंक में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की। ये दोनों देश इस्राइल के करीबी सहयोगी हैं। 

ये भी पढ़ें: 'हमसे जो हो सकता है, हम कर रहे', राष्ट्रपति ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बताया सज्जन व्यक्ति

तीनों नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर  बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार अपनी नई सैन्य कार्रवाई को नहीं रोकेगी और मानवीय सहायता पर लगी पाबंदियां नहीं हटाएगी, तो वे ठोस कदम उठाएंगे। नेतन्याहू ने कहा कि यह बयान हमास के लिए एक बड़ी जीत है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed