{"_id":"66bbb665e1218bcb3e06fb35","slug":"uk-seven-people-appear-in-court-over-attack-at-israeli-defence-firm-elbit-site-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: लंदन की अदालत में पेश किए गए सात आरोपी, इस्राइली रक्षा कंपनी में हिंसा और लूटपाट करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: लंदन की अदालत में पेश किए गए सात आरोपी, इस्राइली रक्षा कंपनी में हिंसा और लूटपाट करने का आरोप
Wed, 14 Aug 2024 01:09 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:09 AM IST
सार
UK: अभियोजकों के मुताबिक इन लोगों ने जेल के वाहन से बाड़ तोड़ी और फिर हथौड़ों से गोदाम में सामान को नुकसान पहुंचाया। इनमें से एक व्यक्ति सैमुअल कॉर्नर पर एक पुलिसकर्मी को हथौड़े से मारने और दो अन्य को चोट पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन की एक कोर्ट में मंगलवार को सात लोग पेश हुए। उन पर हिंसा, चोरी और दूसरे अपराधों का आरोप है। आरोप है कि ये लोग 'पेलेस्टाइन एक्शन' समूह के सदस्य हैं, जिन्होंने इस्राइली कंपनी एल्बिट के एक गोदाम पर हमला किया। गाजा में संघर्ष शुरू होने के बाद से इन फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने एल्बिट और ब्रिटेन की अन्य रक्षा कंपनियों को बार-बार निशाना बनाया है।
आरोपियों की उम्र 20 से 51 साल के बीच है। इन पर छह अगस्त को इंग्लैंड के ब्रिस्टल के पास एल्बिट के गोदाम में नुकसान पहुंचाने और चोरी करने का आरोप है। इनमें से छह लोगों पर हिंसा करने का भी आरोप है। अभियोजकों के मुताबिक, इन लोगों ने जेल के वाहन से बाड़ तोड़ी और फिर हथौड़ों से गोदाम में सामान को नुकसान पहुंचाया। इनमें से एक व्यक्ति सैमुअल कॉर्नर (22 वर्षीय) पर एक पुलिसकर्मी को हथौड़े से मारने और दो अन्य को चोट पहुंचाने का भी आरोप है।
सातों आरोपी वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। अभियोजक लौरा जेफ्री ने कहा कि इस घटना में करीब एक मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, विरोध और हमलों के जरिए एल्बिट को बार-बार निशाना बनाया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों पर आतंकवाद से जुड़े आरोप नहीं हैं। लेकिन इन आरोपों का आतंकवाद से संबंध है।
विज्ञापन
आरोपियों को 13 सितंबर को फिर कोर्ट में पेश होना होगा
आरोपियों को अगली पेशी के लिए 13 सितंबर को ओल्ड बेली कोर्ट में फिर से पेश होना होगा। उन्हें अभी तक अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला है। पेलेस्टाइन एक्शन ने बताया कि दक्षिण ग्लूस्टरशायर के फिल्टन में एल्बिट का 35 मिलियन पाउंड का यह नया अनुसंधान और विकास केंद्र (आरएंडडी सेंटर) था।
पेलेस्टाइन एक्शन और एल्बिट ने घटना पर बयान में क्या कहा
समूह ने अपनी वेबसाइट पर कहा, एल्बिट के खिलाफ सीधी कार्रवाई का मकसद इसे बाधित करना था। यह कार्रवाई कार्रवाई उन चीजों को निशाना बनाती है जो फलस्तीनी लोगों के खिलाफ हिंसा और जनसंहार को बढ़ावा देती हैं और एल्बिट पर हमला इस्राइल के रोजाना के मुनाफे को कमजोर करती है। वहीं, एल्बिट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि उसकी ब्रिटेन की शाखा में 16 जगहों पर 680 लोग काम करते हैं, जो ब्रिटेन की सेना के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। इस्राइल का कहना है कि गाजा में उसकी कार्रवाई हमास को लड़ाकों को निशाना बना रही है, जिन्होंने पिछले साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया था।