{"_id":"660b893a04e86cb93a05c885","slug":"uk-scottland-new-hate-crime-law-opposed-pm-rishi-sunak-counter-with-facts-on-biology-support-jk-rowling-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: स्कॉटलैंड के नए घृणा अपराध कानून का विरोध शुरू, पीएम ऋषि सुनक ने भी किया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: स्कॉटलैंड के नए घृणा अपराध कानून का विरोध शुरू, पीएम ऋषि सुनक ने भी किया समर्थन
Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
सार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी जेके राउलिंग का समर्थन किया है। उन्होंने नए कानून को लेकर कहा कि उनकी पार्टी अभिव्यक्ति की आजादी की हमेशा रक्षा करेगी। सुनक ने कहा कि जीव विज्ञान पर आसान से तथ्य बताने के लिए लोगों को अपराधी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घृणा अपराध के खिलाफ बनाए गए स्कॉटलैंड के नए कानून को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हेट क्राइम एंड पब्लिक ऑर्डर (स्कॉटलैंड) एक्ट को स्कॉटलैंड की संसद से साल 2021 में पारित कर दिया गया था, लेकिन इसे अब लागू किया गया है। नए कानून के तहत उम्र, दिव्यांगता, नस्ल, धर्म और लैंगिक पहचान को नए कानून के तहत घृणा अपराध से सुरक्षित किया गया है। हालांकि बोलने की आजादी के अधिकार के तहत इस कानून की तीखी आलोचना भी हो रही है।
मशहूर लेखिका जेके राउलिंग ने भी नए कानून का किया विरोध
नया कानून विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ नफरत पर प्रतिबंध नहीं लगाता है। सरकार का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ नफरत से निपटने के लिए जल्द ही नया कानून लाया जाएगा। हालांकि इस कानून से महिलाओं को बाहर रखने का विरोध हो रहा है। मशहूर लेखक जेके राउलिंग ने भी स्कॉटलैंड के घृणा अपराध कानून की आलोचना की है। साथ ही मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता पीटर टचेल ने भी इस कानून को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने भी स्कॉटलैंड के नए कानून को अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरा बताया है।
पीएम ऋषि सुनक ने भी जेके राउलिंग का किया समर्थन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी जेके राउलिंग का समर्थन किया है। उन्होंने नए कानून को लेकर कहा कि उनकी पार्टी अभिव्यक्ति की आजादी की हमेशा रक्षा करेगी। सुनक ने कहा कि जीव विज्ञान पर आसान से तथ्य बताने के लिए लोगों को अपराधी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश में हम अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास करते हैं और कंजरवेटिव पार्टी हमेशा इसकी रक्षा करेगी। वहीं स्कॉटलैंड के मंत्री हमजा यूसुफ ने नए कानून की तारीफ की और कहा कि बढ़ती नफरत की घटनाओं के बीच यह कानून लोगों की रक्षा करेगा।