फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK's Liz Truss under fire over 'jury's out' remark on French President Macron

UK PM Race: फ्रांस के राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर विवादों में आईं लिज ट्रस, अपनी ही पार्टी के नेताओं ने की आलोचना

Fri, 26 Aug 2022 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 05:16 PM IST
सार

पूर्वी इंग्लैंड में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रस से पूछा गया कि फ्रांसिसी राष्ट्र दोस्त हैं या दुश्मन। इस पर ट्रस ने जवाब दिया- जूरी से बाहर हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं प्रधानमंत्री बनती हूं, तो मैं उन्हें शब्दों से नहीं, कर्मों के आधार पर आंकूंगी।"

विज्ञापन
UK's Liz Truss under fire over 'jury's out' remark on French President Macron
ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल लिज ट्रस उस समय विवादों के घेरे में आ गईं जब उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लेकर टिप्पणी की। 
विज्ञापन


'शब्दों से नहीं, कर्मों से न्याय करूंगी'
विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा कि जूरी इस बात पर विचार कर रही है कि मैक्रों ब्रिटेन के दोस्त हैं या दुश्मन। ट्रस ने यह भी कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से न्याय करेंगी। 
विज्ञापन


फ्रांसिसी राष्ट्रपति दोस्त हैं : सुनक
ट्रस गुरुवार की शाम नॉर्विच में आयोजित एक कार्यक्रम में सवाल का जवाब दे रही थीं। उसी सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल दूसरे उम्मीदवार ऋषि सुनक ने जवाब दिया कि फ्रांसिसी राष्ट्रपति दोस्त हैं। इससे पहले उन्होंने पहले कहा था कि यदि वह बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी की दौड़ जीतते हैं तो वह यूरोप के साथ यूके के संबंधो फिर से स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्षी लेबर पार्टी  ने लगाया निर्णय में भारी कमी का आरोप
विपक्षी लेबर पार्टी ने ट्रस पर निर्णय में भारी कमी का आरोप लगाया और कहा कि इसे ब्रिटेन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक फ्रांस के अपमान के रूप में देखा जाएगा।

ट्रस की पार्टी के नेताओं ने भी की आलोचना
उनकी अपनी पार्टी के सहयोगियों ने भी उनकी टिप्पणियों की आलोचना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पूर्व विदेश मंत्री एलिस्टेयर बर्ट ने कहा कि उन्होंने एक गंभीर गलती की है और उन्हें कूटनीतिक लहजे में बोलना चाहिए था। 

पूर्वी इंग्लैंड में चुनावी गतिविधियों के दौरान ट्रस से पूछा गया कि फ्रांसिसी राष्ट्र दोस्त हैं या दुश्मन। इस पर ट्रस ने जवाब दिया- जूरी से बाहर हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं प्रधानमंत्री बनती हूं, तो मैं उन्हें शब्दों से नहीं, कर्मों के आधार पर आंकूंगी।" 


'हम फ्रांस के साथ सैन्य गठबंधन में हैं, सोचना चाहिए था'
पूर्व कंजरर्वेटिव मंत्री गेविन बारवेल ने प्रतिक्रिया में कहा, "आपको बोलने से पहले सोचना चाहिए था। विदेश सचिव को पता था कि हम फ्रांस के साथ सैन्य गठबंधन में हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed