{"_id":"659d733def191f6cfb071d56","slug":"uk-post-office-ex-boss-hands-back-royal-honour-in-fallout-of-it-scandal-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: डाकघर घोटाले के मामले में विवादों में घिरी पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शाही सम्मान लौटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: डाकघर घोटाले के मामले में विवादों में घिरी पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शाही सम्मान लौटाया
Tue, 09 Jan 2024 09:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:54 PM IST
सार
Britain: ब्रिटिश डाकघर की पूर्व प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाउला वेनेल्स 'कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' (सीबीई) सम्मान लौटाने की घोषणा की है। हाल ही में एक आवेदन पर दस लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे और उनसे सम्मान लौटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
पाउला वेलेन्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाकघर घोटाले में कई ब्रिटिश भारतीयों सहित सैकड़ों शाखा प्रबंधकों को गलत तरीके से दोषी ठहराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, विवादों के केंद्र मे आई ब्रिटिश डाकघर की एक पूर्व प्रमुख ने मंगलवार को अपने शाही सम्मान को लौटाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पाउला वेनेल्स (65 वर्षीय) साल 2012 से 2019 के बीच सरकारी स्वामित्व वाले 'पोस्ट ऑफिस लिमिटेड' की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थीं। तब होरिजोन नाम के एक दोषपूर्ण अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ा आईटी घोटाला खूब चर्चाओं में था।
विज्ञापन
हाल ही में वास्तविक घटनाओं पर आधारिक एक टेलीविजन ड्रामा प्रसारित हुआ, जिसके बाद उनकी भूमिका नए सिरे से जांच के दायरे में आ गई। उनके खिलाफ एक याचिका पर दस लाख से ज्यादा हस्ताक्षर किए गए। इस याचिका में उनको डाकघर की सेवाओं के लिए लिए मिले 'कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' (सीबीई) सम्मान को लौटाने की मांग की गई। उन्हें यह सम्मान 2019 में दिया गया था।
विज्ञापन
वेनेल्स ने एक बयान में कहा, मैं जांच में सहयोग करना जारी रखूंगी और आने वाले महीनों में सबूत देने की उम्मीद करती हूं। मैंने अब तक अपनी चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि जांच जारी रहने के दौरान मैंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी करना उचित नहीं समझा। हालांकि, उप-डाकपालों और अन्य लोगों द्वारा मुझसे सीबीई को वापस करने की मांग की गई है। मैं तत्काल प्रभाव से अपना सीबीई लौटाती हूं। पूर्व सीईओ ने दोहराया कि उन्हें उप-डाकपालों और उनके परिवारों को हुए नुकसान के लिए उन्हें वास्तव में खेद है।
इस बीच, ब्रिटेन के न्याय मंत्री एलेक्स चॉक ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ मुलाकात की और हाउस ऑफ कॉमन्स को सूचना दी। उन्होंने कहा, 'हम डाकपालों के नामों को जल्द से जल्द मंजूरी देने के बारे में विस्तार से काम कर रहे हैं और आगे के विवरण की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।'