फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Political Crisis: No-confidence motion against Prime Minister Liz Truss! lawmakers try to oust UK PM

UK Political Crisis: खुद के सांसदों का 'ट्रस्ट' नहीं जीत पाईं PM ट्रस, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Mon, 17 Oct 2022 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 09:20 AM IST
सार

एक महीने के अंदर ही ट्रस को कुर्सी से बेदखल होना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव को समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैटी को सौंपने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
UK Political Crisis: No-confidence motion against Prime Minister Liz Truss! lawmakers try to oust UK PM
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

विस्तार

ब्रिटेन एक बार फिर से घोर राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। यहां हाल ही में निर्वाचित हुईं प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। उन्हें इसी सप्ताह पद भी छोड़ना पड़ सकता है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ही प्रधानमंत्री लिज ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं। 

विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो एक महीने के अंदर ही ट्रस को कुर्सी से बेदखल होना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव को समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैटी को सौंपने के लिए तैयार हैं। पत्र के जरिए यह बताने की कोशिश की जाएगी कि ट्रस का समय समाप्त हो गया है, या फिर उनसे अपने समर्थन में विश्वास प्रस्ताव लाने को कहा गया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रस को एक मौका देना चाहते हैं ग्राहम
वहीं ग्राहम ब्रैटी सांसदों के इस रुख का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि ट्रस को अभी एक मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि नव नियुक्त चांसलर जेरेमी हंट के साथ ट्रस को बजट में आर्थिक रणनीति तय करने का मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों घिरती जा रहीं हैं ट्रस?
ट्रस सरकार की अब वापस ली जा चुकी टैक्स कटौती की नीति प्रधानमंत्री की छवि के लिए बेहद हानिकारक साबित हुई। इस कारण सिर्फ पिछले हफ्ते उनकी लोकप्रियता में दस फीसदी की गिरावट आई। अब स्थिति यह है कि 63 फीसदी से अधिक लोग ट्रस के काम से असंतुष्ट हैं, जबकि संतुष्ट लोगों की संख्या सिर्फ 16 फीसदी रह गई है। इसका कुल अर्थ यह हुआ कि उनकी लोकप्रियता -47 हो गई है। कंजरवेटिव पार्टी के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि ट्रस की लोकप्रियता ब्रेग्जिट समर्थक तबकों में तेजी से गिरी है। ये वो तबके हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में कंजरेवेटिव पार्टी को बढ़-चढ़ कर वोट दिया था। पिछला आम चुनाव जॉनसन ने ब्रेग्जिट (यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के निकलने) की प्रक्रिया पूरा करने के वादे पर लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed