फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Sunak gives Suella Braverman clean chit on driving fine row

UK: सुनक ने रैश ड्राइविंग मामले में ब्रेवरमैन को दी क्लीन चिट; कहा- मंत्रिस्तरीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं

Wed, 24 May 2023 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 May 2023 07:07 PM IST
सार

इससे पहले, मामले में विपक्षी दल मांग कर रहे थे कि पीएम सुनक को भारतीय मूल की मंत्री ब्रेवरमैन के मामले को मंत्री रहते हुए नैतिकता के उल्लंघन के आधार पर स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैग्नस के पास भेजना चाहिए। जिससे यह निर्धारित किया जा सके कि क्या मंत्रिस्तरीय प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन हुआ है।
 

विज्ञापन
UK PM Sunak gives Suella Braverman clean chit on driving fine row
Suella Braverman, सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : www.gov.uk

विस्तार

रैश ड्राइविंग मामले में ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बड़ी राहत मिली है। पीएम ऋषि सुनक ने उन्हें ड्राइविंग फाइन रो में बुधवार को क्लीन चिट दे दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि उनकी गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पिछले साल तेज गति से गाड़ी चलाते पकड़े जाने के बाद ड्राइविंग जुर्माने से जुड़ी उनकी कथित कार्रवाइयों की जांच का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पीएम ने लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पीएम ऋषि सुनक ने ब्रेवरमैन को एक पत्र लिखा है। जिसमें सुनक ने  लिखा है कि उन्होंने इस मामले में अपने स्वतंत्र सलाहकार के साथ परामर्श किया है। उन्होंने सलाह दी है कि इसमें और जांच की जरूरत नहीं है। मैंने उस सलाह को स्वीकार कर लिया है। आपके पत्र और हमारी चर्चा के आधार पर मेरा निर्णय यह है कि ये मामला मंत्रिस्तरीय संहिता उल्लंघन के दायरे में नहीं आते हैं।  
विज्ञापन


इससे पहले, मामले में विपक्षी दल मांग कर रहे थे कि पीएम सुनक को भारतीय मूल की मंत्री ब्रेवरमैन के मामले को मंत्री रहते हुए नैतिकता के उल्लंघन के आधार पर स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैग्नस के पास भेजना चाहिए। जिससे यह निर्धारित किया जा सके कि क्या मंत्रिस्तरीय प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेवरमैन द्वारा सुनक से इस संबंध में माफी मांगते हुए लिखे गए पत्र के संदर्भ में पीएम सुनक ने कहा कि जैसा कि आपने स्वीकार किया है कि गलत नीति की धारणा को जन्म देने से बचने के लिए बेहतर कार्रवाई की जा सकती थी। फिर भी, मुझे विश्वास है कि आप इन मामलों को गंभीरता से लेंगी। आपने पूरी जानकारी दी है, माफ़ी मांगी है और खेद व्यक्त किया है। सुनक ने दोहराया कि उनका मानना है कि सत्यनिष्ठा, पेशेवर रुख और जवाबदेही उनके नेतृत्व के मूल्य हैं। यह सही है कि जब मुद्दे उठाए जाते हैं, तो उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पेशेवर रूप से देखा जाए।

यह है पूरा मामला
रविवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश की अटॉर्नी जनरल रहते वक्त पिछले साल उन्हें रैश ड्राइविंग करते पकड़ा गया था। इसके बाद उन्होंने रैश ड्राइविंग के जुर्माने से बचने का भी प्रयास किया था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुएला ने अधिकारियों से रैश ड्राइविंग के चालान से बचने में मदद मांगी है। इसलिए, उन्होंने अधिकारियों से एक निजी ड्राइविंग जागरूकता पाठ्यक्रम में पंजीकृत होकर ड्राइविंग लाइसेंस पर अंक देने के लिए कहा है। 


प्रवक्ता ने कहा- उन्हें पछतावा है
यूनाइटेड किंगडम के कानून के अनुसार, रैश ड्राइविंग के मामले में पकड़े जाने के बाद उसके लाइसेंस पर जुर्माना और जुर्माने के अंक दिए जाते हैं, जब तक वह ऑनलाइन जागरूकता पाठ्यक्रम में साइन अप नहीं करते। गृह सचिव के प्रवक्ता का कहना है कि सुएला अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं। पिछले साल रैश ड्राइविंग करने के कारण उन्हें पछतावा है। सुएला ने अपने लाइसेंस पर तीन अंक लिए हैं। पिछले साल सुएला ने जुर्माना भी अदा किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed